फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: संदीप पाठक ने संसद में उठाया बकाया फंड का मुद्दा, बोले- विनती है, पंजाब के साथ अन्याय न हो

Mon, 11 Dec 2023 01:51 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

इस मुद्दे को राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने जोरदार तरीके से संसद में उठाया। उन्होंने कहा कि लगभग 8000 करोड़ से भी ज्यादा पंजाब का पैसा केंद्र सरकार ने रोक रखा है। हाथ जोड़कर विनती है कि पंजाब के साथ अन्याय न हो। पिछली सरकारों से गलती हुई।
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद संदीप पाठक। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने संसद में पंजाब के बकाया फंड का मुद्दा उठाया। पंजाब का ग्रामीण विकास फंड का करीब 5500 करोड़ रुपये केंद्र के पास रुका है। वहीं नेशनल हेल्थ मिशन का 621 करोड़, एमडीएफ का लगभग 850 करोड़ और स्पेशल असिस्टेंट का 1800 करोड़ रुपये केंद्र ने रोक रखे हैं। इस मुद्दे को राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने जोरदार तरीके से संसद में उठाया। उन्होंने कहा कि लगभग 8000 करोड़ से भी ज्यादा पंजाब का पैसा केंद्र सरकार ने रोक रखा है। हाथ जोड़कर विनती है कि पंजाब के साथ अन्याय न हो। पिछली सरकारों से गलती हुई। इसके बाद हमारी सरकार ने नए नियम बनाए हैं। केंद्र सरकार ने सहमति भी दी है। इसके बावजूद फंड जारी नहीं किए गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें