फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा चुनाव के नतीजे सामने आते ही सामने आए नेताओं के बयान

Mon, 13 Jun 2016 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
राज्यसभा चुनाव के नतीजे सामने आते ही सामने आए नेताओं के बयान
विज्ञापन
हरियाणा में राज्यसभा की दोनों सीटों पर नतीजे आने के साथ ही नेताओं के बयान सामने आ गए। जानिए, किस नेता ने क्या कहा?
विज्ञापन


विकास के नाम पर वोट किया है। मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर और केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर का मेरे ऊपर अहसान था, जिसे आज उतार दिया है।
-नगेंद्र भड़ाना, इनेलो विधायक

कांग्रेस पूरी तरह से अवसरवादी पार्टी है। जरूरत पड़ने पर दुश्मन से भी हाथ मिला सकती है। अब कांग्रेस की पहचान हरियाणा में इनेलो की बी टीम के रूप में होगी।
-मनोहर लाल खट्टर, मुख्यमंत्री हरियाणा
                    
हरियाणा में कांग्रेस और इनेलो के बीच नापाक गठबंधन आज पूरी तरह से सार्वजनिक हो गया है। हरियाणा के लिए यह बेहद घातक संकेत हैं।
-रामबिलास शर्मा, शिक्षा मंत्री हरियाणा

भाजपा ने हमारे छह विधायकों को लालच देकर तोड़ने का काम किया गया है लेकिन एक विधायक लालच में आकर दूसरी तरफ चला गया। 18 विधायक पूरी तरह से एकजुट रहे हैं। इस चुनाव के लिए भाजपा ने हमारे विधायकों को जमकर प्रलोभन दिया, लेकिन उनके मंसूबे फेल हो गए। नगेंद्र भड़ाना के मामले में पार्टी पूरी तरह से गंभीर है और उनसे जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन

-अभय चौटाला, नेता प्रतिपक्ष

आरके आनंद पुराने कांग्रेसी रहे हैं यह पूरा देश जानता है। इनेलो भले ही उनका पर्चा भरवाने में आगे रही है, लेकिन कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य देश में सांप्रदायिक ताकतों को आगे बढ़ने से रोकना है।
-अशोक तंवर, हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष

हमारा मुख्य उद्देश्य सांप्रदायिक ताकतों को आगे बढ़ने से रोकना था। कांग्रेस के सभी विधायकों ने पूरी तरह से एकजुटता दिखाते हुए सोनिया गांधी के निर्देशों का पालन किया है। 
विज्ञापन

-बीके हरिप्रसाद, राष्ट्रीय महासचिव एवं कांग्रेस के चुनाव प्रभारी

हरियाणा के विधायकों ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर प्रदेश के विकास और पीएम मोदी के देश को विकास के रास्ते पर ले जाने के एजेंडे को समर्थन दिया है। इसलिए सभी को धन्यवाद।
-कैलाश विजयवर्गीय, हरियाणा राज्यसभा चुनाव प्रभारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें