फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनाथ सिंह का बड़ा बयान: कहा- किसानों को कृषि कानूनों में कुछ गलत लगता है तो सरकार बातचीत को तैयार

Thu, 19 Aug 2021 07:32 PM IST
ajay kumar पीटीआई, चंडीगढ़

सार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत राज्य स्तरीय अन्नपूर्णा कार्यक्रम को ऑनलाइन संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को केंद्र के तीन कृषि कानूनों का बचाव किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार किसानों से बात करने के लिए तैयार है, अगर उन्हें लगता है कि कानूनों में कुछ कमी है। राजनाथ सिंह ने कहा कि कृषि कानूनों को पूरी तरह से समझने की जरूरत है। विपक्ष माहौल बना रहा है और किसानों को इसे समझना चाहिए। 

विज्ञापन


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत राज्य स्तरीय अन्नपूर्णा कार्यक्रम को ऑनलाइन संबोधित कर रहे थे। इस दौरान राजनाथ सिंह ने किसानों के कल्याण के लिए उठाए गए मोदी सरकार के कदमों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार तीन कृषि कानूनों को लाई लेकिन मुझे लगता है कि इन कानूनों को पूरी तरह से समझने की जरूरत है। राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि विरोध का एक माहौल पैदा किया जा रहा है। किसान भाइयों को इसे समझने की जरूरत है। 
विज्ञापन


एमएसपी पर फैलाया गया भ्रम
राजनाथ सिंह ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को लेकर भी भ्रम फैलाया गया था। लेकिन किसानों ने सच्चाई सीखना शुरू कर दिया है और उन्होंने अपने लाभ और हानि की गणना करना शुरू कर दी है। उन्होंने दावा किया कि 'मैंने कृषि कानूनों का पूरी तरह से अध्ययन किया है और मैं विश्वास से कह सकता हूं कि मेरी जानकारी के अनुसार कानूनों में ऐसा कोई खंड नहीं है जो हमारे किसान भाइयों के हित के खिलाफ हो।

सरकार बातचीत को तैयार
रक्षा मंत्री ने कहा कि अगर किसी को लगता है कि इन कानूनों में कुछ कमी है तो मैं पूरे विश्वास के साथ कहना चाहता हूं कि हम किसान भाइयों के साथ बैठकर बातचीत करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने एमएसपी को डेढ़ गुना बढ़ाया है और छोटे किसानों को सस्ता कर्ज उपलब्ध कराया है। किसानों के बैंक खातों में 1.50 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि जमा की गई है। ऐसा देश के इतिहास में कभी नहीं हुआ। 

राजीव गांधी के बयान का किया जिक्र
रक्षामंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के जरिए 6,000 रुपये सीधे किसानों के खाते में जाते हैं। भ्रष्टाचार की कोई संभावना नहीं है। सारा पैसा खातों में पहुंच जाता है। उन्होंने कहा कि एक बार पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कहा था कि 100 में से केवल 16 पैसे लोगों तक पहुंचते हैं। आज हमारी सरकार 100 पैसे भेजती है और पूरी राशि आपके खातों में पहुंच जाती है। भ्रष्टाचार की कोई संभावना नहीं है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें