फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में बगावत शुरू, सैनी बोले-पार्टी का कार्यकर्ता हूं, गुलाम नहीं

Tue, 27 Sep 2016 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
Rajkumar Saini Railly - फोटो : File Photo
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद राजकुमार सैनी ने बागी तेवर दिखाते हुए वर्ष 2019 के चुनावों में खुद को सीएम प्रोजेक्ट किया है। इतना ही नहीं सैनी ने यह कहकर कि ‘उन्हें गाड़ी का ड्राइवर नहीं बनाया तो हम नई गाड़ी ले आएंगे’, नई पार्टी बनाने के सीधे संकेत दिए। उन्होंने कहा कि मुझे मौका मिलेगा तो मैं हर क्षेत्र में बदलाव करके दिखाऊंगा। 
विज्ञापन


लोकतंत्र सुरक्षा मंच के कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे सांसद सैनी ने कहा कि वह मिशन 2019 पर काम कर रहे हैं। प्रदेश सरकार का जितना बजट है उतने ही बजट में हर परिवार के एक व्यक्ति को रोजगार दिया जा सकता है। सभी को समान रोजगार के मुद्दे को लेकर 28 नवंबर को कुरुक्षेत्र में ज्योतिबा फुले की जयंती पर रैली करेंगे। इसमें 28 नवंबर 2018 को पार्टी बनाने पर भी फैसला लेंगे। सैनी ने कहा कि मैं पार्टी का कार्यकर्ता हूं गुलाम नहीं। मैं पार्टी से इस्तीफा किसी कीमत पर नहीं दूंगा। मैंने कहा था जिस दिन जाटों को आरक्षण मिल जाएगा उस दिन इस्तीफा दे दूंगा। अभी जाटों को आरक्षण मिला नहीं है। इस तरह से हम मिलने भी नहीं देंगे।
Trending Videos

दिए नई पार्टी बनाने के संकेत, कहा-पार्टी का कार्यकर्ता हूं, गुलाम नहीं

Rajkumar Saini Railly - फोटो : File Photo
सैनी ने कहा कि इनेलो के दो मुखिया जेल में हैं। एक पर आय से अधिक संपत्ति का केस चल रहा है। नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि मुझे मौका मिला तो 24 घंटे के अंदर उसे भी जेल भेज देंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम हुड्डा ने दस साल तक आरक्षण के हथियार उपयोग किया। भाजपा के गले में मरा हुआ सांप डाला गया है। भाजपा ने  न तो आरक्षण दिया है और न ही छीना। उन्होंने कहा कि शत प्रतिशत आरक्षण जनसंख्या के आधार पर दिया जाना चाहिए। आर्थिक आधार पर आरक्षण नहीं दिया जा सकता। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सुरक्षा मंच का मकसद लोकतंत्र को बचाना है। 

कार्रवाई तो अभिमन्यु और धनखड़ पर होनी चाहिए 
खुद के खिलाफ पार्टी की ओर से कार्रवाई के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कार्रवाई तो वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु, कृषि मंत्री ओपी धनखड़ पर होनी चाहिए। उन पर कार्रवाई हो तो आज पार्टी का ग्राफ काफी ऊपर आ जाएगा।

अमेरिका-कनाडा फार्मूले पर हो काम 
 जम्मू कश्मीर की समस्या पर सांसद सैनी ने कहा कि अमेरिका-कनाडा के फार्मूले पर काम करना चाहिए।  कनाडा की मांग पर अमेरिका ने उसे आजाद कर दिया  था। जिसके बाद अमेरिका ने सुरक्षा हटा ली। आसपास के देशों ने आक्रमण कर कब्जा करना शुरू किया तो कनाडा ने अमेरिका से सुरक्षा मांगी। इस पर अमेरिका ने कहा कि सुरक्षा के बदले रायल्टी ली जाएगी। इस तरह से जो लोग पाकिस्तान के साथ रहना चाहते हैं उन्हें एक साल वहां रहने दिया जाए। फिर से उनसे पूछा जाना चाहिए कि वो क्या चाहते हैं। 
विज्ञापन

कार और सरकार चलाने में बड़ा फर्क है: धनखड़

मंत्री ओपी धनखड़ - फोटो : फाइल फोटो
पापुलेशन कंट्रोल बिल लाएं
सैनी ने कहा कि पापुलेशन कंट्रोल बिल तुरंत लोकसभा में लाया जाना चाहिए। जितनी तेजी से हमारी आबादी बढ़ रही है,उतनी तेजी से हम संसाधन नहीं जुटा पाते। ‘हम दो हमारे दो’ नीति पर बिल पास कर इसे लागू किया जाए। सैनी ने कहा कि मनरेगा में बहुत बड़ा भ्रष्टाचार हो रहा है। इसे तुरंत खेती के साथ जोड़ा जाना चाहिए। इससे खेती करने वाले किसान को राहत मिलेगी। मजदूर को साल में 100 दिन की बजाए 300 दिन का रोजगार दे सकेंगे। 

सांसद सैनी के खुद को सीएम प्रोजेक्ट करने पर कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने चुटकी ली कि कार चलाने और सरकार चलाने में बहुत फर्क है। 

भाजपा में सब अपना-अपना रास्ता ढूंढ रहे हैं, कि कहीं कोई ठिकाना मिल जाए।  -किरण चौधरी, कांग्रेस विधायक दल की नेता

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें