फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात ने बढ़ाई मुसीबत, दो स्कूलों में करनी पड़ी छुट्टी

Sun, 07 Sep 2014 12:07 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद में पिछले दो दिनों से हो रही भारी बरसात ने किसानों के साथ-साथ आमजन की भी मुसीबतें बढ़ा दी हैं, जिससे पानी कि निकासी के प्रबंधों की कलई खुल गई है।
विज्ञापन


गांव के हर मोहल्ले, चौराहे पानी से लबालब नजर आ रहे हैं। बरसात का अदांजा इस बात से लगाया जा सकता है कि लोगों के घरों की छतें भी टपकने लगी हैं, जिस कारण पॉलीथिन की तिरपाल व छातों की बिक्री एकाएक बढ़ गई।

वहीं गांव का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व एमएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पानी भरा होने के कारण बच्चों की छुट्टी करनी पड़ी व राजकीय स्कूल का नजारा तो कुछ ऐसा था।
विज्ञापन


मानो स्कूल का प्रांगण न होकर, किसी तालाब की तरह हो। पानी का लेवल इतना कि कमरे जो जमीन से दो तीन फुट की ऊंचाई पर हैं, उसके बावजूद कमरों के अदंर भी एक फुट के लगभग पानी भरा था।

पानी से स्कूल में हर तरफ बदबू फैली है। इसके चलते से वहां बैठना भी दूभर हो रहा है। प्रिंसिपल शशि धवन ने बताया कि ग्रामीणों से मदद के लिए कहा है।

बीडीपीओ बलबीर सिंह ने बताया कि पिछले दो दिनों से हाईकोर्ट में पेशी पर आए हैं। उन्होंने कहा कि जैसे ही वे यहां से निपटेंगे, तुंरत मौके का जायजा कर निकासी का प्रबंध कराएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें