फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बारिश ने फिर खोली मनीमाजरा की बदहाल व्यवस्था की पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। शुक्रवार शाम हुई बारिश के बाद मनीमाजरा में जलभराव की समस्या एक बार फिर सामने आ गई। सबसे अधिक प्रभावित माता राज कौर गुरुद्वारा साहिब के सामने का इलाका रहा, जहां सड़क पर पानी भर जाने से लोगों का आवागमन प्रभावित हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बारिश में यही स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन

क्षेत्र के निवासियों के अनुसार संबंधित मोहल्ला आसपास के इलाकों की तुलना में निचले स्तर पर स्थित है। इसके कारण बाजार और आसपास के ऊंचे क्षेत्रों का वर्षा जल भी यहीं आकर जमा हो जाता है। लोगों का आरोप है कि नालियों की लंबे समय से सफाई नहीं होने से पानी की निकासी बाधित रहती है और बारिश के दौरान पूरी गली जलमग्न हो जाती है।
बारिश का असर गोविंदपुरा से हाउसिंग बोर्ड चौक जाने वाली सड़क और मॉडर्न हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के गेट नंबर-3 के सामने भी देखने को मिला। सड़क पर बने गड्ढों में पानी भरने से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से बरसात के मौसम में नियमित रूप से नालियों की सफाई कराने और क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की प्रमुख मांगें
नालियों की नियमित और समयबद्ध सफाई कराई जाए।
जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए।
सड़कों के गड्ढों की तत्काल मरम्मत की जाए।
बरसात से पहले संवेदनशील क्षेत्रों का सर्वे कराया जाए।
जलभराव वाले स्थानों पर स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें