फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल के जश्न पर फिर सकता है पानी, ये पढ़ें

Fri, 27 Dec 2013 09:25 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोग तीन दिन और खिली धूप का आनंद ले सकते हैं। इसके बाद 30 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 31 दिसंबर को चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


इसके साथ ही नए साल पर शिमला में और पहाड़ी क्षेत्रों में हिमपात की संभावना भी बन रही है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बारिश के बाद नए साल में कड़ाके की ठंड होगी। पिछले सप्ताह 21 और 22 दिसंबर को बारिश हुई थी।

उसके बाद तापमान में तेजी से गिरावट आई, हालांकि दो दिन से चटक धूप निकल रही है। नए साल की शुरुआत फिर घनी धुंध से होगी।

और सर्द हो गई रातें
मौसत वैज्ञानिकों की मानें तो सुबह के समय मौसम साफ होने से रात में ठंड बढ़ जाती है। पिछले दो दिनों से भी कुछ ऐसा ही हो रहा है।

सुबह के समय धूप खिल रही है, लेकिन रात को ठंड बढ़ जाती है। वीरवार को शहर में अधिकतम तापमान 19.1 और न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन


मौसम विभाग के निदेशक सुरिंदर पाल ने बताया कि कुछ दिनों में बारिश हो सकती है,जिससे ठंड बढ़ जाएगी। 30 और 31 को उम्मीद है कि बारिश हो जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें