फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Weather: पंजाब में देर रात बदला मौसम, तेज आंधी तूफान से गिरे पेड़, बिजली सप्लाई बाधित

Sat, 30 Mar 2024 08:53 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मौसम विभाग ने पंजाब में शनिवार व रविवार के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। इन दो दिन में पंजाब में 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। इसके साथ ही ओलावृष्टि व बारिश होने के भी आसार हैं।
विज्ञापन
पंजाब में बरसात - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में शुक्रवार-शनिवार की देर रात मौसम अचानक बदल गया। तेज आंधी तूफान के कारण कई जगह पेड़ गिर गए। जिससे बिजली सप्लाई बाधित हो गई। 
विज्ञापन


मौसम विभाग ने पंजाब में शनिवार व रविवार के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। इन दो दिन में पंजाब में 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। इसके साथ ही ओलावृष्टि व बारिश होने के भी आसार हैं। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के विशेषज्ञ शिवइंद्र के मुताबिक बारिश होने से दिन के तापमान में तीन से चार डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। लेकिन इसके बाद सोमवार से अधिकतम तापमान में दोबारा से वृद्धि दर्ज की जाएगी।

शुक्रवार को पंजाब के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के चलते न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इससे यह अब सामान्य के नजदीक पहुंच गया है। सबसे कम 15 डिग्री के तापमान के साथ लुधियाना सबसे ठंडा रहा। वहीं 35 डिग्री के अधिकतम तापमान के साथ पटियाला सबसे गर्म बना रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेषज्ञ शिवइंद्र के मुताबिक फिलहाल पंजाब में गर्म हवाओं का कहर शुरू नहीं हुआ है। लेकिन अधिकतम तापमान के सामान्य से ऊपर रहने के चलते गर्मी बढ़ रही है। शुक्रवार को पंजाब के अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई और यह सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक हो गया है। अमृतसर का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री, लुधियाना का 33.6 डिग्री, बठिंडा का 33.0, फरीदकोट का 32.0, बरनाला का 33.5, फिरोजपुर का 30.8 और जालंधर का 32.8 डिग्री दर्ज किया गया। उधर अमृतसर का न्यूनतम तापमान 18.0, पटियाला का 17.0, बठिंडा का 16.0, फरीदकोट का 16.2, बरनाला का 15.5 और जालंधर का 16.6 डिग्री दर्ज किया गया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें