फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा-पंजाब के कई जिलों में बरसात, दिन का तापमान गिरा, हवाओं ने बढ़ाई ठंड

Wed, 27 Nov 2019 01:19 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार/करनाल/पटियाला/लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के असर से छाए बादल व हवाओं के चलने से अचानक ठंड बढ़ गई है। हरियाणा और पंजाब के कई शहरों में बारिश भी हुई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हिसार में ही दिन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। मंगलवार को शहर का दिन का तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं रात करीब आठ बजे छिटपुट बूंदाबांदी शुरू हुई, जो रात तक जारी रही।

विज्ञापन


हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को हवाओं के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना रहेगी। गुरुवार से मौसम साफ होगा और हवा की दिशा पश्चिमी से उत्तर पश्चिमी हो जाएगी। इसके अलावा दिन के तापमान में बढ़ोतरी व रात के तापमान में गिरावट आएगी। 

मौसम का बदला मिजाज, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं झमाझम बरसात
करनाल शहर से देहात तक मंगलवार को अचानक मौसम का मिजाज बदला। सुबह बदरी के साथ दिन की हुई शुरुआत और फिर कहीं हल्की तो कहीं झमाझम बरसात हुई। यमुनानगर और अंबाला में बारिश के साथ ही बिजली गिरने से कई मकानों में दरार आ गयी। वहीं कैथल और कुरुक्षेत्र में झमाझम बारिश से शहर तर-बतर हो गया। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

वहीं कुरुक्षेत्र और कैथल के कुछ क्षेत्रों में ओले भी गिरे हैं। करनाल में सुबह से बादल छाए रहे और दिन चढ़ने के साथ तेज हवाओं ने लोगों को परेशान किया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग चंडीगढ़ के निदेशक डा. सुरेंद्र सिंह करनाल और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ और दक्षिणी हवाओं से बारिश के आसार बन रहे हैं। पहाड़ों में अच्छी बर्फबारी की भी संभावना जतायी जा रही है।

पटियाला में बारिश ने बढ़ाई ठंड
पटियाला में मंगलवार को मौसम के तेवर बिगड़े और दिन भर रुक-रुक कर बारिश होने से पारा लुढ़क गया। बढ़ी ठंड ने लोगों को गर्म कपड़ों से लैस होने पर मजबूर कर दिया। उधर खेतीबाड़ी माहिरों का मानना है कि अगर और बारिश पड़ती है, तो जिन किसानों ने कुछ दिन पहले ही गेहूं की बुआई की है, उन्हें नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक जहां सोमवार को पटियाला का अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री था, वहीं मंगलवार को बारिश कारण पारा गिरकर 19.5 डिग्री तक पहुंच गया। 

लुधियाना में 6.6 एमएम बारिश
आखिरकार मौसम ने मंगलवार को करवट ली। दोपहर बाद लगभग तीस मिनट तक जमकर बारिश हुई। इससे दिन के पारे में कुछ गिरावट दर्ज की गई है। पीएयू मौसम विभाग माहिरों के अनुसार आने वाले चौबीस घंटे में आसमान पर बादल छाए रहेंगे और बरसात होने की संभावना है। मंगलवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। लगभग 2.30 बजे अचानक बरसात शुरू हुई। बरसात पूरे जिले भर में दर्ज की गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें