फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में राहत, लेकिन मेयर के वार्ड में आफत, घरों में घुसा पानी

Sun, 24 Jul 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/चंडीगढ़
विज्ञापन
अरुण्‍ा सूद मेयर - फोटो : file photo
विज्ञापन
शहर में शनिवार सुबह हुई झमाझम बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं, मेयर अरुण सूद के वार्ड में वुलेन मार्केट कॉलोनी निवासियों के लिए आफत बन गई। कॉलोनी में मकान नंबर 2565 से लेकर 2584 तक घरों के अंदर पानी घुस गया।
विज्ञापन

इस कॉलोनी निवासी डैमी ग्रोवर ने बताया कि पानी भरने की समस्या नई नहीं है।

हर बारिश में यहां पानी घर के अंदर घुस जाता है। रोड गलियों की सफाई के साथ जलनिकासी के लिए नए पाइप भी डाली गई है, इसके बावजूद समस्या बरकरार है। अधिकारी इसका स्थायी हल नहीं निकाल पाए हैं। उन्होंने कहा कि पानी भरने पर चार लोगों ने अधिकारियों को फोन किया, लेकिन कोई फायदा नहीं मिला। ग्रोवर का कहना है कि पानी घुसने से कई लोगों के घरों का फर्नीचर खराब हो गया है।

सेक्टर-15 के चीफ हाउस के मकानों में भरा पारी
सेक्टर-15 के चीफ हाउस कॉलोनी में भी कई घरों में पानी भर गया। यहां पानी निकालने के लिए जो मोटर लगाई थी, वह भी पानी में डूब गई। सेक्टर-15/11 की विभाजक सड़क के नीचे अंडरपास में भी पानी जमा रहा, इस कारण वहां से गुजरने वाले लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


बाकी जगह जल्द निकल गया पानी
शनिवार सुबह हुई बारिश के बाद शहर में कई जगहों पर सड़क किनारे पानी भर गया, लेकिन एक घंटे के भीतर पानी रोड गलियों से निकल गया। वहीं दूसरी ओर शहर के कई पार्कों में पानी जमा रहा, जो लोगों के लिए सिरदर्दी बना रहा। नगर निगम के जनस्वास्थ्य विभाग का दावा है कि शहर की सभी 30 हजार रोड गलियों की सफाई हो चुकी है। चीफ इंजीनियर एनपी शर्मा खुद भी जलभराव की हालत का जायजा लेने निकले।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें