फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बारिश से ठंडा हुआ चंडीगढ़, 5 साल में 19 मार्च सबसे ठंडा दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। वीरवार को दिन-शाम को हुई बारिश ने मौसम में ठंडक घोल दी। पिछले पांच वर्षों में 19 मार्च 2026 चंडीगढ़ का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। इस दिन अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो वर्ष 2022 के मुकाबले 14.2 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में यह बड़ा बदलाव सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और लगातार बारिश के कारण देखा जा रहा है। दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही जो देर शाम तक जारी रही। इससे तापमान सामान्य से नीचे बना रहा।
विज्ञापन

पांच वर्षों के आंकड़े बताते हैं कि 19 मार्च के आसपास तापमान में काफी उतार-चढ़ाव रहा है। वर्ष 2022 में इसी दिन भीषण गर्मी रही जबकि इस बार मौसम अपेक्षाकृत ठंडा है। मौसम विभाग के अनुसार 20 मार्च को शहर में बादल छाए रहने के आसार हैं। गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 20 मार्च को अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके बाद 21 से 24 मार्च के बीच आसमान आंशिक रूप से साफ होने लगेगा और तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। अनुमान है कि 24 मार्च तक अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन


वर्ष
अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
2026 20.8
14.7


2025
29.0
14.0


2024
28.0
13.0


2023
27.0
13.0


2022
35.0
22.0
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें