रेलवे ने 220 अंकों के साथ चौथी फ्री स्टाइल एक करोड़ से ज्यादा के इनाम वाली अखिल भारतीय कुश्ती प्रतियोगिता की ओवरऑल ट्राफी पर कब्जा कर लिया। रविवार को सेक्टर-13 के हुडा ग्राउंड में चल रही प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले हुए। हरियाणा 210 अंकों के साथ उपविजेता रहा। रेलवे के छह, हरियाणा के तीन और पंजाब के एक पहलवान ने 10-10 लाख रुपये का इनाम जीता। प्रतियोगिता में कुल 40 खिलाड़ियों क कुल 1.85 करोड़ रुपये के इनाम वितरित किए गए।
इनमें रेलवे के 6, हरियाणा के 3 और पंजाब के एक पहलवान ने 10-10 लाख रुपये के इनाम जीते अखिल भारतीय एक करोड़ी कुश्ती प्रतियोगिता के दौरान रविवार को मौसम खत्री को छोड़ सभी बड़े खिलाड़ियों ने अपने मुकाबले आसानी से जीत लिए। 62 किलो भारवर्ग में रेलवे की ओर से खेलते हुए साक्षी मलिक ने 10-0 से अपना मुकाबला जीता। पूजा ढांडा और बजरंग पूनिया ने भी एकतरफा जीत दर्ज की। हैवीवेट कैटेगरी में हरियाणा के मौसम खत्री को रेलवे के सुमित ने 0-6 से हराया।
दो मुकाबलों में अंतिम तीन सेकेंड में बदले परिणाम
प्रतियोगिता के दौरान दो मुकाबलों में अंतिम तीन सेकेंड बहुत महत्वपूर्ण रहे। हरियाणा की सुमन और उत्तर प्रदेश की रजनी के मुकाबले के पहले राउंड में सुमन 2-0 से आगे चल रही थी। अगले राउंड में रजनी ने चार नंबर लेकर बढ़त हासिल कर ली। सुमन ने एक-एक करके दो अंक और प्राप्त किए। लग रहा था कि सुमन मुकाबले में पिछड़ गई है। आखिरी तीन सेकेंड में सुमन ने एक अंक और लेकर मैच जीत लिया। वहीं, रेलवे की ललिता और हरियाणा की पिंकी के फाइनल मुकाबले में अंतिम क्षण तक एक-एक प्वाइंट पर बराबर थीं। पिंकी ने आखिरी दो सेकेंड में दो अंक हासिल कर मुकाबला जीत लिया।
ये रहे विजेता
महिला वर्ग : 50 किग्रा भारवर्ग
प्रथम-सीमा, रेलवे
द्वितीय-निर्मला देवी, हरियाणा
तृतीय-शिवानी, मध्य प्रदेश
चतुर्थ-ममता रानी, दिल्ली
53 किग्रा भारवर्ग
प्रथम-ललीता, रेलवे
द्वितीय-पिंकी, हरियाणा
तृतीय-पूजा ढांडा, दिल्ली
चतुर्थ-आरजू तोमर, उत्तर प्रदेश
57 किग्रा भारवर्ग
प्रथम-पूजा, हरियाणा
द्वितीय-राज, पंजाब
तृतीय-सरीता, रेलवे
चतुर्थ-नेहा, दिल्ली
62 किग्रा भारवर्ग
प्रथम-साक्षी, रेलवे
द्वितीय-मानसी, हरियाणा
तृतीय-रेशमा, महाराष्ट्र
चतुर्थ-अंशु गुज्जर, उत्तर प्रदेश
72 प्लस किग्रा भारवर्ग
प्रथम-गुरशरणप्रीत कौर, पंजाब
द्वितीय-किरण, रेलवे
तृतीय-सुमन कुंडू, हरियाणा
चतुर्थ-रजनी, उत्तर प्रदेश
पुरुष वर्ग 57 किग्रा भारवर्ग
प्रथम-रवि कुमार, हरियाणा प्रथम,
द्वितीय-संदीप तोमर, उत्तर प्रदेश
तृतीय-नवीन, रेलवे
चतुर्थ-प्रदीप कुमार, पंजाब
65 किग्रा भारवर्ग
प्रथम-बजरंग पूनिया रेलवे
द्वितीय-रजनीश, हरियाणा
तृतीय-मनोज कुमार, उत्तर प्रदेश
चतुर्थ-विष्णु चाहर, राजस्थान
74 किग्रा भारवर्ग
प्रथम-जितेंद्र कुमार, रेलवे
द्वितीय-अमित धनखड़, हरियाणा
तृतीय-अरुण, दिल्ली
चतुर्थ-आदित्य, पंजाब
86 किग्रा भारवर्ग
प्रथम-दीपक पूनिया, हरियाणा
द्वितीय-गोपाल यादव, रेलवे
तृतीय-निखिल धामा, उत्तर प्रदेश
चतुर्थ-भूमित, दिल्ली
97 प्लस किग्रा भारवर्ग
प्रथम-सुमित, रेलवे
द्वितीय-मौसम खत्री, हरियाणा
तृतीय-आकाश अंतिल, दिल्ली
चतुर्थ-कपिल चौधरी, उत्तर प्रदेश