फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे टिकट बुक कराने से पहले पढ़ें ये खबर, ऐसे भी होगी रिजर्वेशन

Sun, 09 Apr 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
मई तक सभी पीआरएस काउंटर होंगे कैशलेस
विज्ञापन
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने चंडीगढ़ स्टेशन के अंतर्गत पांच पीआरएस (पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम) काउंटर को कैशलेस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इनमें तीन पीआरएस काउंटर रेलवे स्टेशन परिसर में और दो काउंटर आईएसबीटी-17 बस स्टैंड परिसर में मौजूद है। इन सभी काउंटरों को मई माह तक पूरी तरह से कैशलेस कर दिया जाएगा। जबकि अगले चरण में रेलवे अनरिजर्व टिकट काउंटर को भी कैशलेस करने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि वर्ल्ड क्लास स्टेशन चंडीगढ़ परिसर में अभी तीन काउंटर पीआरएस और छह काउंटर यूटीएस के है। यहां पीआरएस काउंटर पर यात्री अपना आरक्षित टिकट खरीदता है, जबकि यूटीएस काउंटर पर यात्री अनारक्षित टिकट लेता है। इसी तरह यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने चंडीगढ़ के आईएसबीटी-17 बस स्टैंड पर भी दो पीआरएस काउंटर खुलवा रखे हैं, ताकि बस स्टैंड पर पहुंचने वाले यात्री या आईएसबीटी-17 के आसपास रिहायशी इलाकों में रहने वाले लोग यदि रेल का आरक्षित टिकट चाहते हैं, तो उन्हे चंडीगढ़ स्टेशन तक लंबा सफर न तय करना पड़े।

अब रेलवे यात्रियों को इन सभी पीआरएस काउंटरों पर कैशलेस सुविधा दे रहा है, जिससे वे अपने डेबिट और क्रेडिट कार्ड  को स्वाइप करवाकर कैशलेस टिकट खरीद सकेंगे। इसी के लिए रेलवे इन सभी पीआरएस काउंटरों पर जल्द पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल) मशीनें इंस्टॉल करवाएगा।
विज्ञापन


मंडल की वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक प्रवीण गौड़ द्विवेदी बताती है कि इस कैशलेस सिस्टम से यात्रियों को बहुत फायदा होगा और इससे वर्ल्ड क्लास चंडीगढ़ स्टेशन भी अपग्रेडेशन की दिशा में आगे बढ़ेगा। उनके अनुसार इसके अलावा यदि कोई यात्री कैशलेस टिकट नहीं खरीदना चाहता, तो वे इन पीआरएस काउंटर से कैश टिकट भी खरीद सकता है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें