फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टाफ का पीएफ रिकार्ड एक क्लिक पर

Sat, 25 Oct 2014 02:37 PM IST
मोहित धुपड़/अमर उजाला, अंबाला कैंट
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला रेल मंडल के सत्रह हजार कर्मचारियों को अब प्रोविडेंट फंड की डिटेल के लिए धक्के नहीं खाने पड़ेंगे। उन्हें अपने स्टेशन एरिया छोड़कर यहां अंबाला रेल मंडल कार्यालय में भटकना नहीं पड़ेगा। क्योंकि अब अंबाला रेल मंडल की वित्त शाखा ने इन हजारों कर्मचारियों की सुविधा के लिए विशेष योजना तैयार की है। जिससे अब इन कर्मचारियों को धक्के नहीं खाने पड़ते थे। इस योजना का खाका तैयार हो गया है, जल्द ही इस पर काम  शुरू होने वाला है।
विज्ञापन


अंबाला रेल मंडल हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, चंडीगढ़, यूपी से लेकर राजस्थान तक फैला हुआ है। इस इलाके में स्थित सैकड़ों अस्पतालों में करीब सत्रह हजार रेलवे कर्मचारी काम कर रहे हैं। इन सभी कर्मचारियों के वेतन से लेकर अन्य वित्त संबंधी तमाम मामले यहां अंबाला कैंट में स्थित डीआरएम कार्यालय की वित्त शाखा डील करती है।

कर्मचारियों के प्रोविडेंट फंड का सारा रिकार्ड भी वित्त शाखा के पास ही होता है। अब ऐसी स्थिति में रोजाना इन कर्मचारियों में से बहुत से कर्मचारी को समस्याओं के लिए अपने-अपने स्टेशन सेंटर को छोड़कर यहां अंबाला कैंट डीआरएम कार्यालय आना पड़ता था।
विज्ञापन


अंबाला रेल मंडल की वित्त शाखा ने कर्मचारियों की इस परेशान को देखते हुए डीआरएम अंबाला  के निर्देशानुसार प्रोविडेंट फंड के मामले ऑनलाइन ही निपटाने के संबंध में एक नया सॉफ्टवेयर तैयार किया है। इस सॉफ्टवेयर के जरिए तमाम हजारों रेलवे कर्मचारियों के पीएफ रिकार्ड को ऑनलाइन ही अपडेट किया जाता रहेगा।

अपने स्टेशन सेंटर को छोड़कर न तो इन कर्मचारियों को पीएफ संबंधी जानकारी या समस्या के निपटाने के लिए डीआरएम कार्यालय आना पड़ेगा और न ही रेलवे का काम इस वजह से प्रभाािवत होगा। ऑनलाइन ही ये कर्मचारी अपने पीएफ के स्टेट्स को चैक कर सकेंगे।

शिकायतें भी ऑनलाइन निपटेंगी

कर्मचारियों की पीएफ संबंधी शिकायतें भी अब ऑनलाइन ही निपटाई जाएंगी। इस योजना के जरिये ऑनलाइन ही कर्मचारी अपनी शिकायत भी दर्ज करेंगे और उनकी शिकायतों का टाइम बांड ही निपटान किया जाएगा। इतना ही नहीं  ऑनलाइन ही संबंधित समस्या के बारे में कर्मचारी को अपडेट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें