फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिजर्वेशन में वेटिंग खत्म नहीं हो रही, नो टेंशन, मिल जाएगी सीट

Mon, 19 Oct 2015 03:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन में जाने के लिए रिजर्वेशन कराया है और उसकी वेटिंग खत्म नहीं हो रही है तो टेंशन न लें। अब रिजर्वेशन में वेटिंग खत्म नहीं होने पर उस रूट पर जाने वाली उससे अगली ट्रेन में आपको सीट मिल जाएगी।
विज्ञापन


हां, इसके लिए दूसरी ट्रेन में जगह खाली होना जरूरी है। यह सुविधा वेटिंग खत्म नहीं होने वाली ट्रेन से अगली ट्रेन में ही दी जाएगी, उसके बाद नहीं।

रेलवे की ओर से त्यौहारी सीजन में ट्रायल के तौर पर यह स्कीम शुरू की गई है जो एक नवंबर से शुरू होगी। यह सुविधा फिलहाल दिल्ली से जम्मू व दिल्ली से लखनऊ की ओर जाने वाली ट्रेनों में मिलेगी।

ट्रायल सफल होने पर अन्य रूटों पर भी इसको शुरू किया जा सकता है। इसकी मानिटरिंग भी कराई जाएगी, जिससे यह पता लग सके कि कितने लोगों को इसका फायदा मिला है। इससे उन लोगों को फायदा मिल सकता है, जिनको किसी जगह पर पहुंचने के लिए समय की पाबंदी नहीं है।
विज्ञापन


इसके लिए रेलवे मुख्यालय की ओर से उन सभी स्टेशनों पर पत्र जारी कर दिया गया है जो दिल्ली से लखनऊ व दिल्ली से जम्मू के बीच में आते हैं। इस सुविधा का फायदा उठाने के लिए आपको टिकट बुक कराते समय ऑप्शन में अपनी स्वीकृति भरनी होगी।

रोहतक से होकर जम्मू जाती हैं अधिकतर ट्रेन
रेलवे की ओर से शुरू हो रही इस योजना का रोहतक को काफी फायदा मिल सकता है, क्योंकि दिल्ली से जम्मू जाने वाली काफी ट्रेनें रोहतक से होकर गुजरती हैं।

ऐसी सात ट्रेनें हैं, जो दिल्ली से जम्मू तक जाती हैं। इनमें कोटा एसवीडीके एक्सप्रेस, दौलाधार एक्सप्रेस, जम्मू तवी एक्सप्रेस, हिमसागर एक्सप्रेस, नवयुग एक्सप्रेस, टेन जम्मू एक्सप्रेस शामिल हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें