फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बिजली गिरने से रेलवे का सर्वर सिस्टम ठप, कई ट्रेनों का आवागमन हुआ बाधित, यात्री परेशानी

Sun, 25 Jun 2023 01:26 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

रविवार का अवकाश होने व बारिश के चलते दिल्ली व अंबाला की ओर जाने वाले दैनिक यात्रियों की रेलवे स्टेशन पर भीड़ कम रही। स्टेशन पर पहुंचे कुछ यात्री ट्रेनों की देरी को लेकर परेशान दिखे।
विज्ञापन
Sonipat News: - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजली गिरने से हरियाणा के सोनीपत जिले के गन्नौर रेलवे स्टेशन के सभी सर्वर सिस्टम ठप हो गए। सिग्नल सिस्टम भी काम नहीं कर रहे हैं। जिससे करीब तीन सवारी गाड़ियों समेत कई एक्सप्रेस ट्रेनों का आवागमन बाधित रहा। दिल्ली और अंबाला रूट पर जाने वाली ट्रेन देरी से गंतव्य की ओर रवाना हुई। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


गन्नौर स्टेशन पर सुबह के समय बिजली गिरने से सर्वर सिस्टम खराब हो गए। सिग्नल के साथ टिकट बनाने वाला सर्वर भी खराब हो गया। सर्वर बंद होने से ट्रेनों के संचालन के लिए स्टेशन मास्टर को ड्राइवर को मेमो देना पड़ रहा है। जिससे ट्रेनों के संचालन में देरी हो रही है। कर्मचारी फाल्ट ढूंढने में लगे हैं लेकिन अभी तक फाल्ट नहीं मिला है। अधिकारियों का कहना है कि सर्वर सिस्टम को ठीक कराने का प्रयास किया जा रहा है।

दिल्ली व अंबाला की ओर जाने वाले यात्री परेशान

गन्नौर में सर्वर सिस्टम खराब होने से दिल्ली व अंबाला की ओर जाने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। ट्रेनों के संचालन में देरी से यात्रियों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

अवकाश के चलते कम रही स्टेशन पर भीड़

रविवार का अवकाश होने व बारिश के चलते दिल्ली व अंबाला की ओर जाने वाले दैनिक यात्रियों की रेलवे स्टेशन पर भीड़ कम रही। स्टेशन पर पहुंचे कुछ यात्री ट्रेनों की देरी को लेकर परेशान दिखे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें