टैक्स चोरी करने वाले लीज माफिया पर चंडीगढ़ रेल प्रशासन ने शिकंजा कसने के फैसला किया है। इसके लिए रेल अधिकारी जल्द पार्सल बुकिंग केंद्र में आईडी प्रूफ सिस्टम लागू करने जा रहे हैं।
सिस्टम के तहत स्टेशन से बाहर भेजने और आने वाले पार्सल को छुड़ाने के लिए संबंधित व्यक्ति को आईडी प्रूफ दिखाना होगा। अगर पार्सल पर लिखे नाम और पते से आईडी प्रूफ का मिलान नहीं होगा तो बुकिंग केंद्र के अधिकारी पार्सल को हैंडओवर नहीं करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि इस सिस्टम को अगस्त माह में लागू कर दिया जाएगा।
गायब नहीं होगा पार्सल: आईडी प्रूफ सिस्टम लागू न होने से रेलवे के पास लगातार पार्सल गायब होने की शिकायतें आ रही थी। शिकायतों से बचने और पार्सल को गायब होने से बचाने के लिए आईडी प्रूफ सिस्टम लागू किया जा रहा है। यह सिस्टम दिल्ली और लखनऊ स्टेशन पर पहले से लागू है।
स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि अभी तक 100 से ज्यादा इस तरह की शिकायतें आ चुकी हैं। आईडी प्रूफ सिस्टम लागू न होने से किसी का सामान कोई दूसरा रिसीव कर लेता है। इससे रेलवे को हर्जाना भरना पड़ता है।