फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन आने वाले यात्री पहले इस खबर को पढ़ लें

Sat, 25 Jun 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला।
विज्ञापन
रेलमंत्री की विजिट के चलते चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर लग रहे पंडाल के पास तैनात पुलिस अधिकारी
विज्ञापन
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से रविवार को ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों ट्रेन के समय से एक घंटे पहले रेलवे स्टेशन पहुंचना पड़ेगा। क्योंकि दिन में ढाई बजे चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर रेलमंत्री सुरेश प्रभु आ रहे हैं। उनके आगमन के मद्देनजर स्टेशन की मेन एंट्री बंद कर दी गई है और ट्रैफिक भी वन वे कर दिया गया है।
विज्ञापन


प्लेटफार्म पर यात्रियों की एंट्री एस्केलेटर के माध्यम से होगी। रेलवे स्टेशन पर दोपहर करीब तीन बजे रेलमंत्री सुरेश प्रभु आठ नए प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे। इनमें ऑटोमेटिक वॉशेबल प्लांट सेंटर, 108 किमी जींद सोनीपत रेलवे लाइन, चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर एडिशनल ट्रैफिक फैसेलिटी, 37 लोकेशन पर एलएचएच, अंबाला रेलवे स्टेशन के लिए पीआरएस, नए बने सोनीपत रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 4 और 5, 17 लिफ्ट और एस्केलेटर अलग अलग रेलवे स्टेशनों के लिए, सोनीपत से जींद के लिए नई पैसेंजर ट्रेन शामिल हैं।

वह इन प्राजेक्ट्स का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन करेंगे। इस दौरान उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, रेलवे नार्दर्न के जीएम एके पुथिया, अंबाला मंडल के डीआरएम दिनेश कुमार, चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के स्टेशन सुपरिंटेंडेंट टीपी सिंह सहित रेलवे के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें