फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज हरियाणा-पंजाब और वेस्टर्न यूपी रूट से रेल यात्रा करने से पहले ध्यान दें, नहीं तो होगी परेशानी

Sun, 07 Oct 2018 03:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को हरियाणा, पंजाब व वेस्टर्न यूपी के विभिन्न रेल रूटों व सेक्शन में ब्लॉक रहेगा। इस वजह से कुछ ट्रेनों को रद्द किया जाएगा, कुछ के रूट डायवर्ट होंगे और कुछ शेड्यूल टाइम से लेट चलेंगी। ये मेगा ब्लॉक विभिन्न रेल सेक्शनों में लो हाइट सब-वे निर्माण और मानव रहित क्रांसिंग पर चल रहे कामों की वजह से रहेंगे। इस दौरान यात्रियों को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन


वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक प्रवीण गौड़ द्विवेदी ने बताया कि रविवार को सहारनपुर-हिंडन सेक्शन में दोपहर 1 बजकर 15 मिनट से 4 बजकर 45 मिनट तक  ब्लाक रहेगा। अंबाला-सहारनपुर डाउन लाइन पर सुबह 11 बजकर 55 मिनट से दोपहर 3 बजकर 55 मिनट तक बंद रहेगा। अंबाला स्टेशन पर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक ट्रैक बंद रहेगा। लुधियाना-अंबाला डाउन लाइन पर सुबह 11 बजकर 10 मिनट से 2 बजकर 40 मिनट तक ब्लॉक रहेगा।

इस ब्लॉक के चलते अंबाला-सहारनपुर पैसेंजर रविवार को रद्द रहेगी। जबकि सहारनपुर-नंगलडैम पैसेंजर अंबाला कैंट में, देहरादून-सहारनपुर पैसेंजर लक्सर में व सहारनपुर-देहरादून पैसेंजर सहारनपुर में आंशिक रूप से रद्द रहेगी। जालंधर -दरभंगा एक्सप्रेस को अंबाला डिवीजन में 150 मिनट किया जाएगा, कालका-इंदौर एक्सप्रेस को फिरोजपुर डिवीजन में 35 मिनट और अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस को 10 मिनट अंबाला डिवीजन में लेट किया जाएगा।
विज्ञापन


पठानकोट-दिल्ली एक्सप्रेस, अमृतसर-सियालदाह एक्सप्रेस व जालंधर-दरभंगा एक्सप्रेस को साहनेवाल में डायवर्ट किया जाएगा। उधर, रविवार को बठिंडा, गिदड़बाहा और श्रीगंगानगर सेक्शन पर भी रेल ट्रैक बाधित रहेगा। इस सेक्शन में सुबह 11 बजकर 10 मिनट से शाम 4 बजकर 40 मिनट तक बंद रहेगा। इस दौरान बठिंडा-श्रीगंगानगर पैसेंजर ट्रेन रद रहेगी। अंबाला कैंट-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस को बठिंडा, श्रीगंगानगर-अंबाला कैंट पैसेंजर को श्रीगंगानगर में आंशिक रूप से रद्द किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें