फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल बजट: 7 सांसद, 7 मांगें पर सभी अधूरी

Wed, 09 Jul 2014 09:33 AM IST
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
उम्मीदों की रेल पर सवार हरियाणा की जनता के अरमानों को रेल बजट से मायूसी हाथ आई है। किसी बड़े प्रोजेक्ट की आस लगाए भाजपा सांसदाें को भी सदानंद गौड़ा के रेल बजट में कुछ खास हासिल नहीं हुआ।
विज्ञापन


पिछले रेल बजट में पवन बंसल ने हरियाणा की जनता के साथ चंडीगढ़ के हितों का ध्यान रखा था। उन्होंने हरियाणा को रेल कोच फैक्ट्री, कई रेल लाइनों और रेल गाड़ियों की सौगात दी थी।

इस बार के रेल बजट में रेल लाइन डबल करने में रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ को लाभ होगा। इसके अलावा आठ रेलगाड़ियां हरियाणा होकर गुजरेंगी।

हालांकि, भाजपा सांसदों ने अपने अपने क्षेत्र की जनता से रेल बजट को लेकर रेल कोच फैक्ट्री और बॉटलिंग प्लांट जैसे बड़े-बडे़ वादे किए थे।

सालों से सत्ता में वापसी का इंतजार कर रहे भाजपा सांसदों को पूरा भरोसा था कि उनकी मांगों पर रेल मंत्री गौर करेंगे।

अधिकतर सांसदों ने अपने क्षेत्र में रेल अंडर ब्रिज, रेल ओवर ब्रिज बनवाने और रेल लाइनें बिछवाने के प्रस्ताव रेल मंत्री को दिए थे।

सात सांसद, सात मांगें
-अंबाला से लंबे-चौड़े वादे करके जीते सांसद रतन लाल कटारिया को उम्मीद थी कि यमुनानगर से चंडीगढ़ वाया साढौरा रेल लाइन को नए सिरे से स्वीकृति मिलेगी।

-फरीदाबाद से सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्ज्जर ने बॉटलिंग प्लांट की मांग की थी।

-गुड़गांव से सांसद राव इंद्रजीत की रेवाड़ी से महेंद्रगढ़ रेलवे लाइन को डबल करने की मांग थी, इसे स्वीकृति मिल गई है।

-हिसार के सांसद दुष्यंत चौटाला ने रेल मंत्री गौड़ा से मुलाकात कर हिसार को चंडीगढ़ से जोड़ने की मांग की थी।

-सिरसा के सांसद चरणजीत ने फतेहाबाद-अग्रोहा-सिरसा रेल लाइन पर काम शुरू करने की मांग की थी।

-फरीदाबाद लोकसभा को पलवल-दिल्ली-अलीगढ़ तक मैम।

-बीकानेर से रेवाड़ी तक रोजाना चलेगी पैसेंजर ट्रेन।

पिछले रेल बजट में मिला था यह
- हरियाणा को पिछले रेल बजट में रेल मंत्री ने बहुत कुछ दिया था। इसमें सोनीपत में कोच फैक्ट्री की घोषणा मुख्य थी। इसके अलावा पैसेंजर ट्रेनों सहित कई महत्वपूर्ण घोषणाएं हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हरियाणा को कई पैसेंजर ट्रेनों की सौगात मिली थी।
- महम होते हुए रोहतक-हांसी रेल लाइन को मंजूरी।
- लोहारू-सीकर पैसेंजर की रोजाना घोषणा।
- हिसार-फतेहाबाद, दादरी-झाड़ली वाया झज्जर रेल लाइन विस्तार को हरी झंडी।
- हिसार-लुधियाना पैसेंजर ट्रेन का सिरसा तक विस्तार।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें