फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल बजट आज: गौड़ा से चंडीगढ़ को चाहिए 4 गाड़ियां

Tue, 08 Jul 2014 08:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
इस साल फरवरी में पेश हुए अंतरिम रेल बजट में चंडीगढ़ को दो ट्रेनें मिली थीं। अब मंगलवार को लोकसभा में रेल बजट पेश हो रहा है। ऐसे में अब शहर के लोगों की उम्मीद बंधी है कि इस रेल बजट में भी शहर के हिस्से में कुछ नई ट्रेनें आएंगी।
विज्ञापन


अंतरिम रेल बजट में चंडीगढ़ से जयपुर के बीच रोजाना इंटरसिटी एक्सप्रेस और चंडीगढ़ से रामनगर के बीच साप्ताहिक ट्रेन चलाने की घोषणा की गई थी। हालांकि यह ट्रेनें अभी शुरू हो सकी हैं। अब मंगलवार को पेश होने वाले रेल बजट में चंडीगढ़ से चलने वाली एक दो ट्रेनों के फेरे भी बढ़ाए जा सकते हैं।

साथ ही नई ट्रेन की घोषणा भी हो सकती है। शहर के लोग हरिद्वार के लिए सीधी ट्रेन चाहते हैं। उत्तर-प्रदेश और बिहार के शहरों के लिए भी एक और ट्रेन की मांग की जा रही है। मुंबई के लिए चलने वाली ट्रेन का फेरा बढ़ाने की भी मांग की जा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos

रेल बजट में घोषित लगभग सभी ट्रेनें शुरू

चंडीगढ़ और वाराणसी के बीच सप्ताह में तीन दिन चलने वाली स्पेशल ट्रेन को नियमित करने की मांग की जा रही है। चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर ने लोगों की मांगों को रेल मंत्रालय के समक्ष रखा है।

वर्ष 2013 में रेल बजट में जहां चंडीगढ़ को कई ट्रेनें मिली थीं। चंडीगढ़ के सांसद पवन कुमार बंसल तब केंद्रीय रेल मंत्री थे। ऐसे में उन्होंने चंडीगढ़ से चलने वाली या यहां से गुजरने वाली कई नई ट्रेनों की घोषणा की थी।

इसके बाद चंडीगढ़ रेल से कई नए शहरों से जुड़ गया था। रेल बजट में घोषित हुई लगभग सभी ट्रेनें चल चुकी हैं। सिर्फ कालका-कटरा एक्सप्रेस शुरू नहीं हो पाई है। अब कटरा स्टेशन चालू होने से जल्द ही यह ट्रेन भी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

शताब्दी में इस बार अनुभूति कोच!

चंडीगढ़ के पूर्व सांसद पवन कुमार बंसल ने वर्ष 2013 के रेल बजट में शताब्दी और राजधानी जैसी ट्रेनों में अनुभूति कोच की घोषणा की थी। चंडीगढ़ से नई दिल्ली के बीच चलने वाली मार्निंग शताब्दी में पहला अनुभूति कोच लगना था, लेकिन इस घोषणा के लगभग डेढ़ साल बाद भी यह कोच शताब्दी के साथ नहीं जुड़ सका है।

शताब्दी में यह कोच कब जुड़ेगा इसका जवाब रेल अधिकारियों के पास भी नहीं है। चेन्नई में इंटीग्रेटेड कोच फैक्टरी से यह कोच मंगाया जाना है। इस कोच के शताब्दी में लगने के बाद मार्निंग शताब्दी से नई दिल्ली तक सफर करने वाले ट्राइसिटी के यात्री अगले लग्जरी कोच में यात्रा कर सकेंगे।

अनुभूति कोच में शताब्दी की एक्जीक्यूटिव क्लास की तरह ही 56 सीटें होंगी। इनका किराया शताब्दी के एग्जीक्यूटिव क्लास के किराये से 60 फीसदी ज्यादा होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें