फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब की इस मॉर्डन जेल में पड़ा छापा, देखिए सलाखों के पीछे का हैरान करने वाला सच

Sun, 23 Apr 2017 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
विज्ञापन
मॉर्डन जेल में सर्च ऑपरेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब की जेले कैदियों के लिए जन्नत  साबित हो रही है। सलाखों के पीछे इतना सब कुछ हो रहा है कि देखने वाले हैरान रह जाएं।  गैंगवार की बढ़ती वारदात के बाद जिला पुलिस ने शनिवार को माडर्न जेल में सर्च आपरेशन चलाया। एसएसपी के आदेश पर विभिन्न थानों और रिजर्व पुलिस जवानों के साथ 200 कर्मियों ने जेल में बारीकी से मुआयना किया। इस दौरान पुलिस को जेल के अंदर से सात लोहे के रॉड, एक प्लास और बैरक में मिट्टी में दबा एक मोबाइल फोन बरामद हुआ।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस ने किसी भी तरह का असलहा या तेजधार हथियार मिलने से साफ इंकार किया है। एसपी जांच बहादुर सिंह और एसपी हेडक्वार्टर बलवीर सिंह के नेतृत्व डीएसपी सब-डिवीजन गुरमीत सिंह, डीएसपी हेड क्वार्टर अमरीक सिंह, थाना कोतवाली के एसएचओ इंस्पेक्टर हरगुरदेव सिंह के साथ विभिन्न थानों और पुलिस लाइन की रिजर्व फोर्स को शामिल करके 200 कर्मियों के साथ सुबह चार बजे माडर्न जेल में दस्तक दी। पूरी तरह से गुप्त रखे गए इस सर्च आपरेशन के बारे में जेल एसपी कुलविंदर सिंह थियाड़ा को भी मौके पर ही सूचना दी गई।

यहां पर एसपी जांच और एसपी हेडक्वार्टर ने पुलिस कर्मियों को सर्च आपरेशन के संदर्भ में निर्देश दिए। पांच बजे जेल में अंदर दाखिल होकर चार टीमों ने हर बैरक में गहनता से तलाशी अभियान चलाया। यह सर्च आपरेशन सुबह साढ़े आठ बजे तक चला। 
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

जेल के अंदर से सात लोहे की रॉड

मॉर्डन जेल में सर्च ऑपरेशन

एसएसपी संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि सूबे में बढ़ती गैंगवार की घटनाओं और जेल के अंदर से बाहर आपराधिक घटनाओं को आपरेट करने के अंदेशे के चलते यह अभियान चलाया गया है। इस दौरान जेल के अंदर से सात लोहे की रॉड, एक प्लास और मिट्टी में दबा एक मोबाइल बरामद हुआ है। इसके अलावा कोई असलाह या तेजधार हथियार वगैरह नहीं मिले हैं। बरामद सामान के संदर्भ में थाना कोतवाली को कानून के मुताबिक कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।

एसएसपी ने कहा कि सर्च अभियान निरंतर जारी रहेगा। माडर्न जेल में 19 मार्च से आठ अप्रैल तक 20 दिन में तीन गैंगवार होने के चलते अमर उजाला ने 10 अप्रैल के संस्करण में ‘20 दिन में तीसरी गैंगवार : मॉडर्न जेल में कुछ तो गड़बड़ है’ शीर्षक के साथ समाचार प्रकाशित किया था। इसमें जेल में गैंगस्टरों को आसानी से रॉड मुहैया होने की बात को प्रमुखता से उठाया गया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें