फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा में गोल्डी बराड़: पंजाब में 1000 गुर्गों की तलाश, 1159 ठिकानों पर 2500 जवानों ने दी दबिश

Thu, 21 Sep 2023 08:47 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पुलिस हर स्थिति पर नजर रख रही है। ऑपरेशन सीनियर अधिकारियों की अगुवाई में चला था। यह स्पेशल ऑपरेशन पुलिस ने ठीक सुबह 7 से दोपहर 2 बजे तक चलाया। ऑपरेशन में 2500 से अधिक मुलाजिमों की 625 टीमों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
गोल्डी बराड़ के ठिकानों पर दबिश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के बाद गुरुवार को पंजाब पुलिस ने भी कनाडा और पाकिस्तान में छिपे खालिस्तानी आतंकियों और गैंगस्टरों के गठजोड़ को तोड़ने के लिए पूरे राज्य में स्पेशल ऑपरेशन चलाया। इस दौरान आतंकी गोल्डी बराड़ समेत कई गैंगस्टरों से जुड़े लोगों के 1159 स्थानों पुलिस ने दबिश दी। पूछताछ के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जबकि तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने 120 ग्राम हेरोइन व पॉइंट 32 बोर की एक पिस्तौल व पांच कारतूस भी बरामद किए हैं। पंजाब पुलिस को गोल्डी बराड़ गैंग के 1000 गुर्गों की तलाश है। 

विज्ञापन


डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पुलिस हर स्थिति पर नजर रख रही है। ऑपरेशन सीनियर अधिकारियों की अगुवाई में चला था। यह स्पेशल ऑपरेशन पुलिस ने ठीक सुबह 7 से दोपहर 2 बजे तक चलाया। ऑपरेशन में 2500 से अधिक मुलाजिमों की 625 टीमों ने हिस्सा लिया। इस दौरान एक साथ गैंगस्टरों से जुड़े सहयोगियों, रिश्तेदारों और दोस्तों के सभी आवासीय और अन्य परिसरों में पहुंचकर तलाशी ली गई। जांच काफी बारीकी से की गई। सारी कार्रवाई की वीडियोग्राफी करवाई गई। सभी जिलों के एसएसपी ने ऑपरेशन की अगुवाई की।

विशेष डीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने कहा कि सभी सीपी, एसएसपी को इन छापों के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस दलों को तैनात करने और इस ऑपरेशन को सफल बनाने के निर्देश दिए गए थे। पुलिस की कोशिश देश-विदेश में बैठे आतंकी, गैंगस्टर और तस्करों के गठजोड़ पर शिकंजा कसना था। कुछ समय पहले कुछ गैंगस्टर पकड़े थे, उनसे भी कुछ जानकारियां मिली थीं। इस चीज को भी जांच में शामिल किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें