फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, राहुल गांधी ने किसानों ये क्या वायदे किए

Mon, 24 Feb 2014 05:05 PM IST
सुरेंद्र धीमान/अमर उजाला, गन्नौर(सोनीपत)
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के गन्नौर शहर में आज किसानों से बातचीत करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कई तरह के वायदे किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार प्रदेश के किसानों को मुफ्त स्वास्थ्य का अधिकार देगी। किसानों के साथ-साथ प्रदेश की पूरी जनता को मुफ्त स्वास्थ्य अधिकार दिया जाएगा।
विज्ञापन


राहुल बोले कि कांग्रेस सरकार ऐसे प्रयास करेगी, जिनसे खेती किसानों के लिए फायदे का सौदा साबित हो। राहुल ने किसानों की तारीफ करते हुए कहा कि देश का किसान दिनभर मेहनत करके जनता के लिए अन्न पैदा करता है। उनकी मेहनत और लगन काबिलेतारीफ है। मैंने खुद किसानों से बहुत कुछ सीखा है।

कांग्रेस उपाध्यक्ष से मीटिंग के दौरान प्रदेश के किसानों ने भी अपनी मांगे उनके समक्ष रखीं। किसानों ने कहा कि स्वामीनाथन रिपोर्ट को जल्द लागू किया जाए। न्यूनतम समर्थन मूल्य बिना किसी कांट-छांट के लागू किया जाए।
विज्ञापन


वहीं महिला किसानों ने मांग की कि खेती में प्रयोग किए जाने वाले कीटनाशकों से सरकार जल्द छुटकारा दिलाए, क्योंकि ये कीटनाशक कैंसर जैसी बीमारियों का कारण बन रहे हैं। लोकसभा चुनावों में टिकटों के बंटवारे के बारे में बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आने वाले समय में किसानों, मजदूरों और गरीबों को अपनी पसंद के चुनाव टिकट उम्मीदवार को चुनने का अधिकार दिया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें