फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लेकर अंबिका सोनी के बड़े बोल

Sat, 04 Jun 2016 12:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सोनिया गांधी को लेकर अंबिका सोनी ने कही बड़ी बात - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
राहुल गांधी को पार्टी की कमान सौंपने की अटकलों के बीच अंबिका सोनी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लेकर बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी अभी थकी नहीं हैं। वह पांच-सात साल पार्टी की कमान संभालने की क्षमता रखती हैं।
विज्ञापन


राज्य सभा केलिए निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद पत्रकारों से बातचीत में अंबिका ने कहा कि सोनिया कांग्रेस अध्यक्ष रहती हैं या नहीं, यह फैसला वही लेंगी। गौरतलब है कि प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हाल ही में कहा है कि सोनिया लगातार कई सालों से पार्टी की सेवा कर रही हैं। उनकी उम्र भी अब ज्यादा हो गई है। ऐसे में राहुल गांधी को नेतृत्व सौंपा जाना चाहिए।

इस पर अंबिका ने कहा कि सोनिया की अगुवाई में ही यूपीए 1 और 2 का गठन हुआ। वह अब भी पार्टी का नेतृत्व करने की क्षमता रखती हैं। पर इस पर अंतिम फैसला उन्होंने ही लेना है। प्रशांत किशोर से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि 1980 में भी कांग्रे ने चुनावी रणनीतिकार की सेवाएं ली थीं। आज सीनियर नेता सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं है, पर युवा काफी एक्टिव हैं। इनमें संतुलन बिठाने केलिए चुनावी रणनीतिकार की सेवाएं लेना जरूरी है।
विज्ञापन


अंबिका ने दावा किया कि पार्टी में अब कोई गुटबाजी नहीं है। सभी गुटों को एडजस्ट कर दिया गया है। सरकार अपने अंतिम दौर में है। ऐसे में शिअद चुनाव जीतने को हथकंडे अपना सकता है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें