फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Polls: आज कांग्रेस के गढ़ की किलेबंदी करेंगे राहुल, दो जिलों की पांच विधानसभा क्षेत्रों को करेंगे कवर

Tue, 01 Oct 2024 12:49 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार

आज सुबह से शाम तक राहुल गांधी दो जिलों की पांच विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेंगे। पार्टी की रणनीति के तहत जहां-जहां पीएम नरेंद्र मोदी की रैलियां हो चुकी हैं, वहां पर राहुल गांधी बड़ी जनसभाएं करके पलटवार कर रहे हैं।
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार के अंतिम दिनों में कांग्रेस ने पूरी ताकत लगा दी है। राहुल और प्रियंका गांधी के साथ अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की दो रैलियां भी तय हो गई हैं। विजय संकल्प यात्रा के लिए निकले राहुल गांधी मंगलवार को बहादुरगढ़ से रथयात्रा की शुरुआत करेंगे। सुबह से शाम तक राहुल गांधी दो जिलों की पांच विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेंगे। इस पूरी बेल्ट को भी कांग्रेस को गढ़ माना जाता है।

विज्ञापन


बहादुरगढ़, खरखौदा, सोनीपत और गोहाना में कांग्रेस के विधायक हैं, केवल गन्नौर सीट भाजपा के पास है। पार्टी की रणनीति के तहत जहां-जहां पीएम नरेंद्र मोदी की रैलियां हो चुकी हैं, वहां पर राहुल गांधी बड़ी जनसभाएं करके पलटवार कर रहे हैं। मंगलवार शाम राहुल गोहाना में रैली को संबोधित करेंगे, यहां पर पीएम मोदी पहले ही भाजपा के समर्थन में रैली कर चुके हैं।

इस बार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बहुत संभलकर चल रही है। पहले पार्टी ने पहले टिकटों में कोई जल्दबाजी नहीं की, बल्कि भाजपा की टिकटें जारी होने के बाद अंतिम क्षणों तक टिकट आवंटन किया। इसका फायदा ये हुआ कि बागी दूसरे दलों में नहीं जा सके। प्रचार को लेकर भी कांग्रेस हाईकमान भाजपा की रैलियों पर नजर बनाए हुए है। सोमवार को राहुल और प्रियंका गांधी पूरा दिन हरियाणा में रहे। नारायणगढ़ से लेकर थानेसर तक रोड शो किया। शाम को थानेसर में राहुल और प्रियंका ने रैली को संबोधित किया। मोदी ने सबसे पहले कुरुक्षेत्र में रैली करके प्रचार अभियान का आगाज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाना और बवानीखेड़ा में आज आएंगी प्रियंका गांधी
वीनेश फोगाट के समर्थन में प्रियंका गांधी 2 अक्तूबर की दोपहर को जुलाना की नई अनाज मंडी में रैली को संबोधित करेंगी। प्रियंका सुबह 11.30 बजे दिल्ली से रवाना होंगी और 12.10 बजे जुलाना पहुंचेंगी। 12.15 बजे से 1.15 बजे तक रैली में रहेंगी। इसके बाद, वह बवानीखेड़ा की नई अनाज मंडी में प्रदीप नरवाल के समर्थन में रैली को संबोधित करने पहुंचेंगी।

मल्लिकार्जुन खरगे की दो रैलियां
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की भी 2 अक्टूबर को प्रदेश में दो रैलियां होंगी। सबसे पहले दोपहर में वह चरखी दादरी जिले के बाढ़ड़ा की अनाज मंडी में रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह शाम 4.20 बजे हांसी पहुंचेंगे और रैली को संबोधित करेंगे।

आज हुड्डा नापेंगे पांच विधानसभा क्षेत्र
कांग्रेस ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा का शेड्यूल भी जारी किया है। मंगलवार को हुड्डा राहुल गांधी की यात्रा के साथ न होकर अलग-अलग क्षेत्रों में दौरे पर रहेंगे। हुड्डा सबसे पहले आदमपुर की अनाज मंडी में रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह समालखा, कुंजपुरा करनाल, पुन्हाना मेवात में रैली को संबोधित करेंगे। इनके अलावा, पलवल शहर और गांवों में रोड शो करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें