राहुल के साथ 24 गाड़ियों का काफिला और 60 कंटेनर
राहुल गांधी के साथ उनकी 24 गाड़ियों का काफिला भी था। इसके अलावा 60 कंटेनर अलग थे। यात्रा की सुरक्षा के लिए पुलिस की गाड़ियां अलग से तैनात थीं। अपने काफिले के बीच राहुल लग्जरी गाड़ी के बजाय इनोवा कार की अगली सीट पर बैठे नजर आए। इस दौरान वे लोगों की ओर मुस्कुराते हुए हाथ हिला रहे थे।
इंतजार ही करते रहे गए कांग्रेस नेता
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान, राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा और समालखा से कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छौक्कर राहुल गांधी के स्वागत के लिए मौजूद थे। राहुल गांधी लोगों की ओर से हाथ हिलाते हुए निकल गए और कांग्रेसी नेता इंतजार ही करते रह गए। दूसरी ओर कांग्रेस नेता वीरेंद्र शाह के होटल में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत कई विधायक भी पहुंच चुके हैं। अब वे शुक्रवार सुबह भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे।
धरी रह गईं तैयारियां
भारत जोड़ो यात्रा और राहुल गांधी के रात्रि ठहराव के लिए सनौली खुर्द में किया गया पूरा बंदोबस्त धरा रह गया। राहुल की यात्रा में शामिल सभी 60 कंटेनर और अन्य यात्री सनौली खुर्द में पहुंच चुके हैं। यहां सीआरपीएफ ने उनको कड़ी सुरक्षा में रखा है। रात्रि ठहराव स्थल के अंदर जाने की किसी को अनुमति नहीं है।
टाइम लाइन
- शाम 5:51 बजे पर किया उत्तर प्रदेश बॉर्डर पार करके हरियाणा में प्रवेश किया
- शाम 5:56 बजे टोल टैक्स पर पहुंचे
- शाम 5:58 बजे स्वागत द्वार पर पहुंचे और बिना रुके निकल गए