फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखबीर और केजरीवाल के बाद डेरे की शरण में राहुल गांधी, माथा टेका

Sun, 29 Jan 2017 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
डेरा सच्चखंड बल्ला की शरण में राहुल गांधी - फोटो : File Photo
विज्ञापन
चुनावी दौरे पर पंजाब आए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे स्थित डेरा सच्चखंड बल्लां पहुंचे और माथा टेका। राहुल से पहले डेरा बल्लां में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के अलावा शिअद सुप्रीमो सुखबीर बादल भी आ चुके हैं।
विज्ञापन


डेरा बल्लां में गद्दीशीन संत निरंजनदास हैं और दोआबा के अलावा यूपी में डेरे का काफी प्रभाव है। डेरे के प्रति रविदासिया समाज की काफी आस्था है। दोआबा रविदासिया समाज का मुख्य केंद्र माना जाता है। यहां की तमाम सीटों पर जीत- हार में रविदासिया समाज की अहम भूमिका होती है।

बीते दो विधानसभा चुनाव 2007 और 2012 में रविदासिया समाज का भारी वोट बैंक खिसककर बसपा व शिअद की तरफ चला गया था। इस कारण कांग्रेस दोआबा में पिछड़ गई थी। कांग्रेस जालंधर जिले की नौ में से एक भी सीट नहीं जीत पाई थी। शनिवार को राहुल गांधी जालंधर के फिल्लौर में रैली करने बाद डेरा बल्लां पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें