फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेता राहुल बोस ने मंगाए दो केले, बिल आया 442.5 रुपये, यूजर्स ने किए ये कमेंट्स

Thu, 25 Jul 2019 01:46 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
अभिनेता राहुल बोस - फोटो : social media
विज्ञापन

दिल धड़कने दो, चमेली, प्यार के साइड इफेक्ट्स और झंकार बीट्स समेत कई फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता राहुल बोस ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसके बाद से उनका वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो चंडीगढ़ के एक फाइव स्टार होटल का है। वीडियो में राहुल बोस कह रहे हैं कि वह चंडीगढ़ में शूटिंग कर रहे हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने होटल में जिम करने के दौरान दो केलों का ऑर्डर दिया, जिसका जीएसटी सहित 442.50 रुपये का बिल दिया गया है। राहुल बोस ने वीडियो में सिर्फ 2 केलों के लिए इतनी कीमत चार्ज करने पर नाराजगी जाहिर की है। बोस ने ट्विटर पर इस वीडियो के कैप्शन में लिखा ‘आपको यकीन करने के लिए इसे देखना होगा। कौन कहता है कि फल आपके लिए नुकसानदेह नहीं हैं? आप यह होटल से पूछिए।

बहरहाल, एक्टर ही नहीं सोशल मीडिया यूजर्स भी इस पर हैरानी जता रहे हैं। कुछ यूजर्स ने दो केलों के लिए इतने ज्यादा पैसे चार्ज करने पर सवाल खड़े किए हैं तो कई यूजर्स ऐसे भी हैं, जिन्होंने फलों पर जीएसटी लेने पर सवाल खड़े किए हैं। 
विज्ञापन


एक यूजर ने कहा ‘ये तो दिनदहाड़े लूट है। होटल ने इस बारे में क्या कहा? इस वीडियो को ट्वीट करने से पहले आपको होटल से बातचीत करनी चाहिए थी। एक यूजर ने कहा कि यह तो बिल्कुल हास्यास्पद है। वहीं, एक यूजर ने लिखा कि हम भी तो मल्टीप्लेक्स में पॉपकार्न को कई गुना ज्यादा दाम पर खरीदते हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें