उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चन्नी भी कैप्टन अमरिंदर सिंह की राह पर निकल पड़े हैं। क्योंकि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी मुख्यमंत्री रहते समय किसानों का कर्ज माफी का अभियान चलाकर किसान बुद्ध सिंह के साथ फोटो खिंचवाई थी, जिस पर करीब ढाई लाख रुपये का कर्ज था, लेकिन उस कर्ज को भी माफ नहीं किया गया था।
यह भी पढ़ें : अमृतसर: गैंगस्टर जग्गू का करीबी बता डॉक्टर से मांगी एक करोड़ की रंगदारी, पुलिस को बताने पर नतीजे भुगतने की धमकी
आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से मांग की है कि गुलाबी सुंडी से प्रभावित हर किसान को 75 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा दिया जाए और भूमिहीन किसान-मजदूर को 25 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा राशि प्रदान की जाए। राघव चड्ढा ने कहा कि मालवा क्षेत्र में मानसा से मोड़ तक और सरदूलगढ़ से तलवंडी तक एक लाख हेक्टेयर से अधिक जमीन पर कपास की फसल खराब हुई है।
राघव चड्ढा ने कहा कि किसानों की फोटो की नुमाइश करके वोट नहीं मिलती, मुआवजा देकर और काम करके वोट मिलती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चन्नी ने किसानों का इस्तेमाल यूज एंड थ्रो की नीति से किया, जो बड़ा दुखदायी है। राघव चड्ढा ने मुख्यमंत्री चन्नी से कहा कि वह अपनी ड्रामेबाज की छवि से उबरकर काम पर ध्यान दें, नहीं तो जैसे कैप्टन का पतन हुआ, पंजाब का किसान चन्नी को भी कुर्सी से हटा देगा।