फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ें- अंबाला से हुआ कारगिल का वो सफल ऑपरेशन, जिसकी वजह से हुई राफेल की तैनाती

Wed, 29 Jul 2020 08:46 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

  • अंबाला एयरबेस से कई सफल ऑपरेशन से दुश्मनों के मंसूबे हो चुके हैं चकनाचूर 
  • पाकिस्तान और चीन की सीमाएं भी पास होने के कारण चुना गया यह एयरबेस
विज्ञापन
राफेल लड़ाकू विमान - फोटो : dassault aviation
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राफेल लड़ाकू विमान की सौगात का हकदार अंबाला का एयरबेस अपनी अलग पहचान रखता है। मिग व जगुआर लड़ाकू विमानों के अलावा अंबाला एयरबेस की झोली में कई सफल ऑपरेशन भी शामिल हैं। उनमें से एक है कारगिल के समय किया गया सफेद सागर ऑपरेशन, जिसे कभी नहीं भुलाया जा सकता। इसके अलावा अंबाला एयरबेस भारत का सबसे पुराना एयरबेस है, जिसे फिल्टर बेस कहा जाता है। 

विज्ञापन


यहीं से पूरे उत्तर भारत की निगरानी की जाती है। यह भारत के दो पड़ोसी देश पाकिस्तान और चीन की सीमा के पास है। ऐसे में यहां से भारतीय वायुसेना के जवानों को भेजने में आसानी होती है। राफेल की अंबाला में तैनाती चीन को सबक सीखने के लिए भी जरूरी थी। बता दें कि अंबाला से चीन की दूरी करीब 300 किलोमीटर है। 


यह भी पढ़ें- राफेल: सीमा नहीं करेगा पार, खाली नहीं जाएगा वार, चीन-पाक में 600 किमी तक मचा देगा तबाही
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक के लिए अंबाला से उड़े थे मिराज 
दिल्ली से महज 200 किमी की दूरी पर स्थित अंबाला एयरबेस रणनीतिक महत्व का स्क्वाड्रन रहा है, जो दिल्ली में वेस्टर्न एयर कमांड के अधिकार में आता है। फरवरी 2019 में पाकिस्तान के बालाकोट में एयर स्ट्राइक के लिए मिराज यहीं से उड़े थे और सफल ऑपरेशन कर लौटे थे। इसके अलावा, 1999 के कारगिल युद्ध के समय में भी अंबाला के इस एयरबेस ने अहम भूमिका निभाई थी, जब 234 ऑपरेशनल उड़ानें यहां से भरी गई थीं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें