फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कट्टरपंथी सिख गुट ने की कश्मीरी नेता से मुलाकात

Fri, 21 Mar 2014 11:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कट्टरपंथी दल खालसा के प्रवक्ता कंवरपाल सिंह वीरवार को अलगाववादी कश्मीरी नेता सैयद अली शाह गिलानी से मिले।
विज्ञापन


दिल्ली में गिलानी के आवास पर पहुंचे कंवर पाल ने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी की। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे का सहयोग करने की बात कही।

गिलानी इस समय चिकित्सकीय परीक्षण और उपचार के लिए दिल्ली में हैं। कट्टरपंथी सिख ग्रुप के प्रतिनिधि गिलानी के पास करीब एक घंटे तक रहे।

कंवरपाल ने अपनी इस यात्रा के बारे में मीडिया को बताया कि वह यहां कश्मीरी नेता के सामने अपनी एकजुटता के बारे में बताने आए थे।

इसके साथ ही उन्होंने गिलानी के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना भी की। उन्होंने वर्तमान में दक्षिण एशिया की राजनैतिक परिस्थितियों के साथ ही संघर्षरत लोगों के हालातों पर चर्चा की।

दल खालसा के सदस्यों ने गिलानी से कहा कि प्रवासी सिख कश्मीर को लेकर प्रतिबद्घता का सम्मान करते हैं और उसे स्वीकारते भी हैं।

गिलानी जब अपने मेहमानों से मिल रहे थे, तो पंजाब के सिख और कश्मीर के मुस्लिमों के मध्य म्यूचुअल बॉन्ड को विकसित करने पर भी बात हुई।

उन्होंने समझाया कि मुस्लिम धर्म के उपदेश मानव बंधों में सबसे मजबूत बंध है। उन्होंने कहा कि दोनों ही कम्यूनिटीज में बहुत सी बातें एक जैसी हैं और यह बेहद जरूरी है कि इनके संबंधों को शक्तिशाली बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, सिख और कश्मीरी दोनों ही दबे हुए हैं। दोनों ही कम्यूनिटीज को अपनी पहचान बनाए रखने के लिए एक-दूसरे का सहयोग करना चाहिए और इसे निरंतर विकसित भी करना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें