फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधा अष्टमी: चंडीगढ़ के मंदिरों में हुआ राधा माधव का अभिषेक, भजनों पर झूम उठे श्रद्धालु

Tue, 14 Sep 2021 08:44 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

सेक्टर-20 के श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में राधा अष्टमी मनाई गई। मठ के प्रवक्ता जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि यह आयोजन श्री चैतन्य गौड़ीय मठ के अध्यक्ष विष्णु महाराज की अध्यक्षता में हुआ। श्रद्धालुओं ने नृत्य संकीर्तन किया।
विज्ञापन
चंडीगढ़ के इस्कॉन मंदिर में राधा अष्टमी के अवसर पर राधा कृष्ण का अभिषेक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में मंगलवार को मंदिरों में राधा अष्टमी धूमधाम से मनाई गई। सेक्टर-36 के इस्कॉन और सेक्टर-20 के श्री चैतन्य गौड़ीय मठ सहित शहर के अन्य मंदिरों में राधा अष्टमी पर कार्यक्रम हुआ। इस्कॉन में राधा माधव का महाभिषेक हुआ। भारी संख्या में भक्त इस्कॉन पहुंचकर महाभिषेक में शामिल हुए। 

विज्ञापन


इस्कॉन चंडीगढ़ के प्रवक्ता अकिंचन प्रियदास ने बताया कि सुबह मंगला आरती के बाद श्रद्धालु इस्कॉन में आना शुरू हो गए थे। सुबह साढ़े 10 से 11.30 बजे तक अभिषेक हुआ। नृत्य संकीर्तन का आयोजन हुआ। दिव्य प्रवचन भी हुआ। 


विज्ञापन

सेक्टर-20 के श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में राधा अष्टमी मनाई गई। मठ के प्रवक्ता जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि यह आयोजन श्री चैतन्य गौड़ीय मठ के अध्यक्ष विष्णु महाराज की अध्यक्षता में हुआ। श्रद्धालुओं ने नृत्य संकीर्तन किया। उन्होंने कहा कि राधा रानी का भव्य महाभिषेक किया गया।

राधा रानी को 108 भोग अर्पित किए गए। इस मौके पर भंडारे का आयोजन हुआ। विष्णु महाराज ने दिव्य प्रवचनों की अमृतवर्षा किए। भक्तों ने राधा रानी के चरण दर्शन किए। यह चरण दर्शन वर्ष में एक बार ही होता है। वामन महाराज और विष्णु महाराज ने उपस्थित भक्तों को दिव्य प्रवचन दिए। सेक्टर-22 के श्री सनातन धर्म मंदिर में राधाअष्टमी पर्व मनाया गया। मंदिर कमेटी के प्रधान राम प्रकाश बजाज और महामंत्री धर्मपाल सूरी ने बताया कि इस मौके पर सुबह कीर्तन का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन


सेक्टर-18 के श्री राधा कृष्ण मंदिर में भव्य आयोजन हुआ। भजनों की अमृतवर्षा के बाद 56 भोग अर्पित किए गए। श्री राधा कृष्ण मंदिर सेक्टर-18 के प्रधान श्याम लाल गोयल ने बताया कि बड़ी संख्या में भक्त मंदिर में पहुंचे। सेक्टर-40 के श्री राधा कृष्ण मंदिर में संकीर्तन का आयोजन हुआ। मंदिर के प्रधान बीपी अरोड़ा ने बताया कि संकीर्तन और आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा गया।   

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें