फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रि. ब्रिगेडियर से धोखाधड़ी के मामले में 25 हजार का इनामी भगोड़ा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-33 निवासी रि. ब्रिगेडियर से धोखाधड़ी के मामले में पीओ सेल ने आरोपी को गुजरात से दबोच लिया है। आरोपी हरियाणा के मूल रूप हिसार निवासी आशीष गोयल है। आशीष गोयल पिछले 6 साल से भगोड़ा घोषित था। वीरवार आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

पीओ सेल के अनुसार, 23 अक्टूबर 2009 में सेक्टर 33 निवासी रिटायर्ड बिग्रेडियर डीएस ग्रेवाल ने आशीष गोयल के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत आर्थिक अपराध शाखा में दी थी। आर्थिक अपराध शाखा पुलिस ने सेक्टर 39 थाने में आशीष गोयल के खिलाफ धोखाधड़ी और साजिश के तहत मामला दर्ज करवाकर उसे गिरफ्तार किया था। जमानत मिलने के बाद गोयल अदालत में पेश नहीं हुआ। 29 सितंबर 2012 को कोर्ट ने गोयल को भगोड़ा घोषित किया। 17 सितंबर 2013 को पुलिस ने भगोड़ा के खिलाफ जिला अदालत में चालान पेश किया। इस दौरान रिटायर्ड बिग्रेडियर ने आशीष गोयल के खिलाफ स्टेट कंज्यूमर कमीशन में केस फाइल किया। आरोपी पेश नहीं हुआ और उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए गए। इसके बाद चंडीगढ़ पुलिस ने भगोड़ा आशीष गोयल पर 25 हजार रुपये का इनाम रखा।
इस दौरान पीओ सेल के इंचार्ज सुखदीप सिंह को सूचना मिली कि भगोड़ा आशीष गोयल गुजरात में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर एक टीम बनाई । पुलिस टीम ने 29 जनवरी को गुजरात में छापेमारी करते हुए उसे धर दबोचा। जांच में सामने आया को पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था। आरोपी को 2013 में पीओ सेल में उस समय तैनात हवलदार शिव कुमार, हवलदार सरूप सिंह व कांस्टेबल हिम्मत ने मध्यप्रदेश के सतना से दबोच भी लिया था जिसे लेकर वह चंडीगढ़ आ रहे थे, लेकिन मथुरा के पास आरोपी ने दवा लेने का एक बहाना बनाया और फिर पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था। इसके बाद आला अधिकारियों ने इन तीनों पुलिस मुलाजिमों के खिलाफ डिपार्टमेंटल इंक्वारी भी खोली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें