फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब पहुंचते ही विवादों में घिरे जेटली, चुनाव प्रचार से पहले उठा सवाल

Sun, 22 Jan 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
अरुण जेटली
विज्ञापन
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शनिवार को जैसे ही चुनाव प्रचार के लिए पंजाब की जमीन पर कदम रखा वैसे ही वह विवादों से घिर गए। जेटली किसी विरोधी पर टिका-टिप्पणी के लिए नहीं बल्कि अपनी यात्रा की वजह से विवाद में आए।
विज्ञापन


दरअसल चुनाव आयोग की ओर से रिटर्निंग अफसर सुरिंदर सिंह ने जेतली को नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में उनसे उनकी यात्रा में इस्तेमाल किए गए हैलीकॉप्टर के खर्च को लेकर सवाल पूछा है।

क्योंकि जानकारी के बाद ही चुनाव आयोग इसके खर्च खओ संबंधित शख्स या पार्टी से जोड़ेगा। बता दें कि जेटली विधानसभा हलका पठानकोट से बागी होकर नामांकन कराने वाले पूर्व मंत्री मास्टर मोहनलाल को मनाने के लिए उनके साथ बैठक कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कैप्टन पर बोला जेटली ने हमला

अरुण जेटली
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह को विधानसभा लंबी हलके में करारी शिकस्त मिलेगी। एक होटल में आयोजित बैठक के दौरान पत्रकारों की ओर से सिद्धू के कांग्रेस में जाने के सवाल पर केंद्रीय वित्त मंत्री ने कोई टिप्पणी नहीं की और चुप्पी साध ली।

जेटली से बैठक के बाद आजाद उम्मीदवार के रूप में नामांकन भरने वाले पूर्व मंत्री मास्टर मोहन लाल ने अपना नामांकन वापस ले लिया। जेटली के साथ हुई सिर्फ तीस मिनट की बैठक के बाद ही मास्टर ने अपना फैसला बदल दिया। 

मास्टर को मनाने के बाद जेटली ने कहा कि गठबंधन की सरकार बनने पर मास्टर को अहम स्थान मिलेगा। मास्टर मोहन लाल ने पार्टी या सरकार में किसी बड़े पद को लेकर सौदा होने की बात से साफ इंकार किया और कहा कि वह पार्टी के लिए पिछले पचास वर्षों से काम कर रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें