फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में कांग्रेस ने झोंकी ताकत, शकील से लेकर वीरभद्र तक मैदान में सब

Sun, 22 Jan 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनावों में पूरी ताकत झोंक दी है। पंजाब की आर्थिक राजधानी में आने वाले दिनों में कई प्रचारक आकर कांग्रेस के हक में माहौल बनाएंगे।
विज्ञापन


इनमें शकील अहमद, पवन बांसल से लेकर वीरभद्र सिंह तक के नाम शामिल हैं। इसके अलावा पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के भी लुधियाना आने की संभावना जताई जा रही है।

हालांकि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी का अभी लुधियाना का चुनावी दौरा तय नहीं हुआ है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) आब्जर्वर डॉ. नरेश कुमार के अनुसार 23 जनवरी को बिहार से सांसद रंजीत रंजन लुधियाना के हलका दक्षिण और पूर्वी इलाके में चुनाव प्रचार में शामिल होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वोट मांगेंगे कांग्रेस के स्टार प्रचारक

manmohan singh - फोटो : file photo
24 जनवरी को पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल हलका सेंट्रल, पश्चिम और उत्तरी में प्रचार करेंगे। 25 जनवरी को कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता शकील अहमद लुधियाना दक्षिण, पूर्वी, आत्मनगर, सेंट्रल हलके में कांग्रेस के हक में माहौल बनाएंगे। 

27 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह लुधियाना में प्रचार करेंगे। जिला कांग्रेस प्रधान गुरप्रीत गोगी ने शहर के छह हलकों के लिए कोआर्डिनेटर बनाए हैं। 

इनमें हलका पूर्वी में राजू थापर एवं कोमल खन्ना, हलका पश्चिम में नरिंदर शर्मा काला, हलका उत्तरी में केके बावा एवं पवन दीवान, हलका दक्षिण में जगमोहन शर्मा, हलका आत्मनगर में सुशील पराशर, हलका सेंट्रल में अशोक पराशर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

सभी कोआर्डिनेटर हर विस हलके में जिला कार्यकारिणी और एआईसीसी आब्जर्वर के साथ तालमेल करेंगे। कांग्रेस ने विभिन्न हलकों में जनसंख्या मसलन मुस्लिम, पूर्वांचली इत्यादि को देखते हुए ही प्रचारकों के नाम तय किए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें