फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर अजगर, किसी ने पकड़ी पूंछ तो किसी ने फोटो खींची

Tue, 08 Nov 2016 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सुखना लेक के पीछे गोल्फ क्लब की रेंज के पास मिला अजगर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुखना लेक के पीछे बने सीजीए गोल्फ रेंज पास सड़क पर अजगर मिलने से हड़कंप मच गया। जैसे ही लोगों की नजर पड़ी तो वे उसके पीछे पड़ गए। कभी उसकी पूंछ पकड़ते तो कभी उसकी मोबाइल से फोटो क्लिक में जुट जाते हैं। 
विज्ञापन


करीब एक घंटे तक लोगों ने उसे परेशान किया। इस बीच किसी ने एक मीडिया कर्मी को फोन कर दिया। जब वे मौके पर पहुंचे तो उन्होंने फारेस्ट डिपार्टमेंट को सूचना दी। सूचना मिलते ही फारेस्ट डिपार्टमेंट की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को काबू कर पिंजरे में बंद किया। बाद में उसे नेपली के जंगल में छोड़ दिया गया। फारेस्ट डिपार्टमेंट के कर्मचारियों ने भी बताया कि लोगों की काफी हुजूम उमड़ा हुआ था। लोगों को हटाने में काफी परेशानी भी आई।

  फारेस्ट डिपार्टमेंट के कर्मचारियों ने बताया कि शाम करीब चार बजे सुखना लेक के पीछे बने गोल्फ रेंज के पास सड़क पर एक अजगर आ गया। किसी की नजर उस पर पड़ गई और देखते ही देखते भीड़ जुट गई। लोगों की भीड़ देखकर अजगर घबरा गया और रेंज की ओर जाने लगा। कुछ शरारती लोगों की उसकी पूंछ भी पकड़ने की कोशिश की। लोगों ने उन्हें समझाया, लेकिन वे नहीं माने।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी भी शरारती लोगों को नहीं रोक पाए। कुछ लोगों ने उसकी फोटो भी क्लिक करने की कोशिश की। मीडियाकर्मी ने उन्हें कई बार रोका लेकिन वे नहीं माने। बाद में फारेस्ट डिपार्टमेंट के कर्मचारियों को कॉल किया गया। कर्मियों को जैसे ही सूचना मिले ही वे मौके पर पहुंचे और मात्र दस से पांच मिनट के भीतर अजगर को काबू कर लिया।  फारेस्ट कर्मियों ने उसे नेपली के जंगल में छोड़ दिया है। कर्मियों के मुताबिक अजगर की लंबाई करीब सात से आठ फुट रही होगी। सर्दियों के सीजन में अक्सर अजगर मैदानी इलाकों की ओर से आते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें