फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सेक्टर-23 में मिला अजगर, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-23 स्थित एनआईएफटी कॉलेज और गर्ल्स हॉस्टल के बीच खाली पड़े क्षेत्र में शनिवार को एक अजगर निकलने से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अजगर दिखाई देने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर डायल-112 पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। इसी दौरान एक युवक ने सूझबूझ और सावधानी से अजगर को काबू में कर लिया। इसके बाद उसे सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया गया।
अजगर के रेस्क्यू के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। मौके पर मौजूद लोगों ने पूरी घटना को अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से साझा किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने वन्यजीवों के सुरक्षित रेस्क्यू में सहयोग करने वाली टीम की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें