फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब-हरियाणा सचिवालय की पार्किंग से अजगर काबू

Fri, 21 Aug 2015 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब-हरियाणा सचिवालय की पार्किंग से वीरवार को एक अजगर पकड़ा गया। फारेस्ट डिपार्टमेंट ने उसे नेपली के जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन

सुबह करीब पांच बजे सचिवालय की पार्किंग में जब सिक्योरिटी गार्ड निरीक्षण कर रहे थे, तभी उन्हें घास में हलचल दिखी। रोशनी पड़ने पर पता चला कि कोई लंबा सा जीव है। सिक्योरिटी गार्ड ने जब पास जाकर देखा तो पता चला कि करीब साढ़े पांच फुट लंबा अजगर था।

सिक्योरिटी गार्ड ने उसी समय पुलिस के कंट्रोल नंबर पर फोन कर सूचना दी। कंट्रोल रूम ने फारेस्ट डिपार्टमेंट को विधानसभा में अजगर होने की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही सुबह छह बजे फारेस्ट डिपार्टमेंट की टीम स्पॉट पर पहुंच गई। उन्होंने मात्र पांच मिनट के भीतर स्टिक से अजगर को काबू कर पिंजरे में डाल दिया।
विज्ञापन


बाद में उसे नेपली के जंगल में छोड़ दिया गया। फारेस्ट डिपार्टमेंट के गार्ड ने बताया कि अजगर ने शायद किसी जानवर को निगल लिया था, इसलिए घास पर वह धीरे-धीरे चल रहा था।
विज्ञापन


रविवार को पंजाब राजभवन में पकड़ा गया था
चार दिन पहले भी एक अजगर पंजाब राजभवन से पकड़ा गया। रविवार को गार्ड ने गर्वनर हाउस के एक पेड़ से अजगर को काबू किया था। कर्मचारियों ने बताया कि बारिश की सीजन शुरू होते ही सांप जंगल से शहर की ओर रुख करते हैं। रोजाना दफ्तर में एक से दो कॉल सांपों को पकड़ने की आ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें