फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में अब मोबाइल करेगा महिलाओं की सुरक्षा

Thu, 20 Aug 2015 02:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं के साथ होने वाली किसी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस की ओर से एन्ड्रॉइड फोन के लिए नए ऐप सेफ्टी पंच की शुरुआत की जा रही है।
विज्ञापन


इस ऐप के जरिये लड़कियां और महिलाएं किसी भी प्रताड़ना या परेशान करने संबंधित शिकायतें, फोटो या वीडियो भेज सकेंगी।

ऐप में शामिल किए गए परिजन और पुलिस के नंबर पर एसओएस कॉल के जरिये किसी भी खतरे की जानकारी मैसेज के जरिये मिल जाएगी। साथ ही उन्हें पीड़ित के लोकेशन का भी पता चल जाएगा, जिससे नजदीकी पीसीआर भी मौके पर जल्द से जल्द पहुंच सकेगी।

इसके बाद भविष्य में भी ऐप में फीचर एड किए जाते रहेंगे। महिलाओं और युवतियों को सशक्त बनाने के लिए सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए इस्राइल के दो ट्रेनर भी होंगे, जिनसे पंचकूला की महिलाओं और युवतियों को ट्रेनिंग का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक दोनों ट्रेनर मशहूर बॉलीवुड एक्टर के ट्रेनर भी रह चुके हैं। इस अवसर पर उपायुक्त विवेक आत्रेय, पुलिस उपायुक्त अनिल धवन, एसीपी कृष्ण कुमार, कालका के एसीपी धर्मबीर तथा महिला थाने की  एसएचओ बलविंद्र बाली सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें