फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब विश्वविद्यालय में पुटा का कार्यकाल हुआ पूरा, सातवें वेतनमान का लाभ नहीं मिल सका

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय शिक्षक संघ यानी पुटा का कार्यकाल शुक्रवार को पूरा हो गया। इसे लेकर अध्यक्ष प्रो. राजेश गिल व सचिव प्रो. जेके गोस्वामी ने शिक्षकों के नाम एक पत्र जारी किया है और साथ देने का आभार जताया है। उन्होंने यह भी कहा है कि कुछ लोग शिक्षकों को बांटने के लिए अभियान चला रहे हैं लेकिन इसके लिए सावधानी बरतते हुए एकजुट रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

पिछले साल पुटा चुनाव के दौरान शिक्षकों को सातवें वेतनमान, पास्ट सर्विस काउंट का लाभ दिलाने आदि की घोषणा की गई थी लेकिन इसका लाभ नहीं मिल पाया। हालांकि शिक्षकों को अध्यक्ष व सचिव ने सफाई देते हुए कहा है कि इन मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया है लेकिन अभी इस कार्य के लिए कुछ संघर्ष और करना पड़ेगा। उन्होंने कहा है कि शिक्षक समुदाय ने एक साल के कार्यकाल में एकजुटता का परिचय दिया है। कोरोना ने तमाम कार्य बाधित किए लेकिन समय पर आगे हल होंगे।
उन्होंने कहा है कि पुटा का चुनाव जल्द होगा। इसके लिए चुनाव अधिकारी नामित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार पुटा चुनाव के लिए इस बार कई उम्मीदवार मैदान में हैं। एक-दो दिन में उनके नाम फाइनल हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें