फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुटा चुनाव: अध्यक्ष पद के लिए प्रो. मुहम्मद खालिद और डॉ. मृत्युंजय कुमार में होगी कड़ी टक्कर

Mon, 14 Sep 2020 02:05 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Punjab University
विज्ञापन
पंजाब विश्वविद्यालय टीचर्स एसोसिएशन (पुटा) के चुनाव में इस बार अध्यक्ष पद के लिए प्रो. मोहम्मद खालिद और डॉ. मृत्युंजय कुमार में कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। खालिद ग्रुप से ईवनिंग स्टडीज से प्रो. मोहम्मद खालिद और गोयल ग्रुप (कांग्रेस) से एसी जोशी लाइब्रेरी के डॉ. मृत्युंजय कुमार ने पर्चा भरा है। वहीं सचिव पद के लिए भाजपा ने कबड्डी खेलकर मुकाबला त्रिकोणीय कर दिया है।
विज्ञापन


इस पद पर खालिद-सिूद्धू ग्रुप से बॉटनी विभाग के प्रो. एमसी सिद्धू और गोयल ग्रुप से बायोकेमेस्ट्री से अमरजीत सिंह नौरा और भाजपा ग्रुप से यूआईएचटीएम विभाग के डॉ. अरुण सिंह ठाकुर मैदान में हैं। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा का उम्मीदवार न उतारना किसी को पच नहीं रहा। सवाल उठ रहे हैं कि क्या कोई उम्मीदवार भाजपा के पास नहीं था या फिर अन्य पदों के लिए नाम के उम्मीदवार उतारे। हालांकि सोमवार को नाम वापसी होगी। उसके बार स्थितियां साफ होंगी।

प्रो. राजेश गिल व प्रो. जेके गोस्वामी ने भी भरा नामांकन
रविवार को दिनभर बैठकों का दौर चला। सभी ग्रुपों को अपने-अपने चेहरे पूरे करने थे। किसी ग्रुप को चुनाव के लिए उम्मीदवार हाथ जोड़कर मिले तो किसी को आसानी से। इस चुनाव में खालिद-सिद्धू ग्रुप के अलावा गोयल ग्रुप, भाजपा ग्रुप ने भाग्य आजमाया है। इस बार भी गोयल ग्रुप से प्रो. राजेश गिल व प्रो. जेके गोस्वामी चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि यह एग्जीक्यूटिव पद के लिए हैं। इसी पद के लिए ग्रुप चार से मैदान में खुद प्रो. केशव मल्होत्रा भी उतरे हैं।
विज्ञापन

फिर हुई नामांकन लिस्ट जारी करने में गलती

पुटा चुनाव अधिकारी की ओर से नामांकन करने के बाद रात को लिस्ट जारी की गई। इसमें एक सदस्य का नाम शामिल नहीं किया गया। उसके बाद शिक्षकों में घमासान मच गया। उन्होंने चुनाव अधिकारी को फोन कर इसकी शिकायत की और आखिर में दूसरी नामांकन सूची जारी हुई। इसको लेकर पीयू के 300 शिक्षकों के व्हाट्सएप ग्रुप में घमासान रातभर मचा रहा। शिक्षकों ने कहा कि चुनाव अधिकारी को इतनी क्या जल्दी थी कि गलती पर गलती कर रहे हैं। वोटर लिस्ट में मृतकों के नाम न हटाना, नामांकन सूची में गलती करना यह सब कैसे हो रहा है। शिक्षकों ने कहा कि पुटा चुनाव इस बार अंधेरे में है। पता ही नहीं कि चुनाव कैसे होगा। रातभर मैसेज के जरिये घमासान चलता रहा।

नामांकन के बाद वोटरों की जोड़-तोड़ शुरू
पुटा चुनाव के लिए वोटरों की जोड़-तोड़ नामांकन के बाद शुरू हो गया है। गोयल ग्रुप का अपना दबदबा है। वहीं खालिद-सिद्धू ग्रुप भी शिक्षकों पर बेहतर पकड़ रखते हैं। भाजपा ग्रुप ने दो पदों के लिए अपने सदस्य उतारे हैं। सूत्रों का कहना है कि भाजपा अपने दम पर अकेली कुछ नहीं कर सकती, इसलिए वह चुनाव लड़ेगी तो किसी का साथ लेगी या फिर किसी को समर्थन देगी। हालांकि यह सोमवार को तय होगा।

ये हैं सदस्य

खालिद-सिद्धू ग्रुप के सदस्य
अध्यक्ष : प्रो. मोहम्मद खालिद, ईवनिंग स्टडीज
उपाध्यक्ष : डॉ. अमित चौहान, यूआईईटी
सचिव : प्रो. एमसी सिद्धू, बॉटनी विभाग
ज्वाइंट सेक्रेटरी : अनुपम बहरी, यूआईएलएस
कोषाध्यक्ष : समरजीत सिहोतरा, फिजिक्स

गोयल ग्रुप (कांग्रेस) के सदस्य
अध्यक्ष : डॉ. मृत्युंजय कुमार, एसी जोशी लाइब्रेरी
उपाध्यक्ष : डॉ. सुपिंदर कौर, लॉ
सचिव : अमरजीत सिंह नौरा, बायोकेमेस्ट्री
ज्वाइंट सेक्रेटरी : सर्वनरिंदर कौर, बायोफिजिक्स
कोषाध्यक्ष : नितिन अरोड़ा, अर्थशास्त्र

भाजपा ग्रुप से सदस्य
सचिव : अरुण सिंह ठाकुर, यूआईएचटीएम
कोषाध्यक्ष : नवीन कुमार, यूआईएएमएस
विज्ञापन

ग्रुप- 1 से यह मैदान में
अली अब्बास उर्दू, आशु पसरीचा गांधीयन स्टडीज, गौरव कलोतरा जीओग्राफी, जसबीर सिंह हिस्ट्री, नीलम पॉल म्यूजिक, राजेश गिल सोशियोलॉजी, राकेश महेंद्रू लॉ, सुमन एसी जोशी लाइब्रेरी।

ग्रुप- 2 के लिए उम्मीदवार
एएन सिंह बॉटनी, अशोक कुमार सिस्टम बायोलॉजी, गुलदीप सिंह कंप्यूटर साइंस, नवनीत कौर रसायन विज्ञान, प्रोमिला पाठक बॉटनी, विजेयता न्यूक्लियर मेडिसिन, विवेक कुमार मेडिकल फिजिक्स, समरजीत सिहोतरा फिजिक्स, संतोष उपाध्याय बॉटनी विभाग से।

ग्रुप- तीन के लिए उम्मीदवार
अमृतपाल कौर आईईटीवीई, अनिल कुमार यूआईईटी, अंजू ब्रेवाल यूआईएलएस, मिंटो रतन यूआईईटी, नीरज अग्रवाल यूआईएचटीएम, नंदलाल सिंह फिजिक्स एजुकेशन विभाग से।

ग्रुप चार के लिए उम्मीदवार
जीसी चौहान ईवनिंग स्टडीज व केशव मल्होत्रा ईवनिंग स्टडीज से मैदान में हैं। वहीं ग्रुप पांच से चुनाव लड़ने के लिए सुचा सिंह यूसोल से नामांकन किए हैं। यह अकेले हैं। ऐसे में यह निर्विरोध चुनाव जीत गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें