फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटीः 'पुटा' चुनाव के लिए डॉ. जयंती व प्रो. राजेश गिल ने भरा अध्यक्ष पद के लिए पर्चा

Sat, 10 Aug 2019 11:09 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
नामांकन भरा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (पुटा) के चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन हुए। अध्यक्ष पद के लिए एचआरडीसी की डिप्टी डायरेक्टर डॉ. जयंती दत्ता और वर्तमान अध्यक्ष प्रो. राजेश गिल ने नामांकन किया। खास बात यह रही कि नामांकन के दौरान इनके साथ शिक्षकों की भीड़ नहीं दिखी। इन्होंने साधारण तरीके से पर्चा भरा। इस बार सभी की नजर इस पद पर विशेष है।
विज्ञापन


देखने वाली बात होगी कि डॉ. जयंती अपनी अलग छवि के चलते जीत हासिल करती हैं या फिर प्रो. राजेश गिल हैट्रिक लगाती हैं। दोनों में कांटे की टक्कर है। माना जा रहा है कि जीत-हार भी कुछ ही वोटों से तय होगी। पता चला है कि डॉ. जयंती को पांच ग्रुप और प्रो. गिल को चार ग्रुप सपोर्ट कर रहे हैं। जानकारों का कहना है कि यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर्स पर प्रो. राजेश गिल की पकड़ है। वहीं एसोसिएट व असिस्टेंट प्रोफेसर्स पर डॉ. जयंती दत्ता की पकड़ है।

वाइस प्रेसीडेंट व सचिव पद के लिए पुटा के पूर्व सचिव प्रो. एमसी सिद्धू ने नामांकन भरा है। उनके पास 70 से अधिक वोटों की संख्या बताई जा रही है। वर्तमान में डॉ. मृत्युंजय कुमार इस पद पर तैनात हैं। इनकी भी अपने वोटों पर अच्छी पकड़ है। डॉ. सुखबीर कौर ने भी इस पद के लिए पर्चा भरा है। वहीं सचिव पद के लिए प्रो. जेके गोस्वामी फिर से मैदान हैं। प्रो. एमसी सिद्धू ने भी इस पद के लिए पर्चा भरा है। वहीं प्रो. अशोक कुमार ने भी नामांकन कराया है। प्रो. अशोक कुमार के पास भी 70 से अधिक मत हैं। ज्वाइन सेक्रेटरी के लिए शिवानी शर्मा, सुपिंदर कौर ने पर्चा भरा है। ट्रेजरार के लिए ईवनिंग स्टडी से अमनदीप सिंह व यूआईईटी से डॉ. नरेश कुमार मैदान में हैं। इन सभी पदों के लिए नाम वापसी शनिवार को है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

इन्होंने भी किए नाम दाखिल
ग्रुप प्रथम के लिए अली अब्बास, आशीष कुमार, नवरीत कौर, नितिन अरोरा, प्रियतोष शर्मा, राकेश मोहिंद्रा, सुमन सुमी, उपनीत कौर मंगत, ग्रुप द्वितीय के लिए अमरजीत सिंह, अनुज कुमार, गुलदीप सिंह, जगदीश राय, कश्मीर सिंह, नवनीत अग्निहोत्री, विजय पाल, सर्वनरिंदर कौर, विजेता चड्ढा, ग्रुप तृतीय के लिए अमृतपाल कौर, अनिल कुमार, अनुपम बहरी, जगत सिंह, मिंटो रतन, नीरज अग्रवाल, निधि गौतम, प्रीति अग्रवाल, विशाल शर्मा, ग्रुप फोर्थ के लिए प्रो. मुहम्मद खालिद, सिमरन कौर, ग्रुप फाइव के लिए सुविंदर सिंह ने नाम दाखिल किया है।

प्रो. एमसी सिद्धू को मनाने में जुटे ग्रुप
सूत्रों के मुताबिक प्रो. एमसी सिद्धू को मनाने के लिए हर ग्रुप लगा हुआ है। वह इसलिए कि उनके पास वोटों की संख्या काफी है। बताया जाता है कि प्रो. सिद्धू ने ग्रुपों से अपने लिए अध्यक्ष पद मांगा था, लेकिन इसके लिए कोई तैयार नहीं हुआ। वाइस प्रेसीडेंट व सचिव पद के लिए भी एक ग्रुप के पास ऐसे नाम हैं जो बिल्कुल भी पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। एक ग्रुप चाहता है कि इनमें से एक पद प्रो. सिद्धू को दे दिया जाए। इसके लिए उन्हें मनाया जा रहा है। शनिवार तक वह मान गए तो नाम वापस लेंगे अन्यथा वह चुनावी मैदान में होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें