पंजाब यूनिवर्सिटी के भाषा विभाग अपनी आखिरी सांस ले रहे हैं। कई विभागों के डिप्लोमा कोर्स में इस सत्र में एक भी छात्र ने दाखिला नहीं लिया है, वहीं एमए अंग्रेजी को छोड़कर लगभग सभी कोर्सेज में बहुत-सी सीटें खाली पड़ी हैं। भाषा विभागों में नियमित शिक्षकों की भी भर्ती नहीं की जा रही है। पीयू में भाषा के नौ विभाग हैं, अंग्रेजी और हिंदी को छोड़कर अन्य सभी विभाग एक या दो शिक्षकों के भरोसे चल रहे हैं। इनमें भी बहुत से शिक्षक लगभग 60 वर्ष और 65 वर्ष की आयु के हैं और जल्द ही सेवानिवृत्त हो जाएंगे, जिसके बाद पद खाली हो जाएंगे।
शिक्षकों की कमी से परेशान होकर अब आगामी सत्र में फ्रैंच विभाग में एमए के पहले सेमेस्टर, एडवांस डिप्लोमा, डिप्लोमा और पीएचडी में नए दाखिले नहीं किए जा रहे हैं। इसके साथ ही तत्काल प्रभाव से विभाग में शिक्षकों के तीन पद नियमित/टेम्परेरी स्तर पर भरने का प्रस्ताव भी विभाग की जैक ने रखा है।
पीयू के फ्रैंच विभाग में एक ही नियमित शिक्षक है, वह भी 18 अगस्त को सेवानिवृत्त हो जाएंगे। इसके कारण विभाग में शिक्षक नहीं होने के कारण जैक की ओर से नए दाखिले नहीं करने का फैसला लिया गया है। क्योंकि बिना शिक्षकों के कोर्स को चलाना बहुत मुश्किल है। अकादमिक इंचार्ज की ओर से मुद्दा उठाने के बाद इस पर चर्चा की गई थी और विभाग में शिक्षकों की भर्ती के लिए इसे संबंधित अधिकारी के पास भेजा गया है, जिससे विभाग में कोर्स को सही रूप से चलाया जा सके।
पीयू के भाषा विभाग और शिक्षकों की स्थिति
विभाग वर्तमान में शिक्षकों की संख्या
- फ्रैंच विभाग - 1
- जर्मन विभाग - 2
- रशियन विभाग - 0
- उर्दू विभाग - 1
- संस्कृत विभाग - 1
- चाइनीज और तिब्बतियन विभाग - 2
- अंग्रेजी विभाग - 6
- हिंदी विभाग - 4
- पंजाबी विभाग - 2
विभाग, कोर्स और सीटों की संख्या :
- विभाग - कोर्स - कुल सीटें - दाखिला लेने वाले विद्यार्थी
- चाइनीज और तिब्बतीयन - पीजी डिप्लोमा इन बौद्धिक स्टडीज - 23-10
- चाइनीज और तिब्बतीयन - सर्टिफिकेट कोर्स इन चाइनीज - 66-24
- चाइनीज और तिब्बतीयन - डिप्लोमा इन चाइनीज - 35- 6
- चाइनीज और तिब्बतीयन - एडवांस डिप्लोमा इन चाइनीज - 29-4
- चाइनीज और तिब्बतीयन - सर्टिफिकेट इन तिब्बतीयन - 66-10
- चाइनीज और तिब्बतीयन - डिप्लोमा इन तिब्बतीयन - 20-0
- चाइनीज और तिब्बतीयन - डिप्लोमा इन प्रोफिशिएंसी फॉर इंटरप्रीटेरशिप तिब्बतीयन - 14 - 0
- अंग्रेजी - एमए - 100 - 100
- फ्रैंच - सर्टिफिकेट कोर्स - 230 - 178
- फ्रैंच - डिप्लोमा - 58 - 12
- फ्रैंच - एडवांस डिप्लोमा - 33 - 6
- फ्रैंच - एमए - 20 - 14
- जर्मन - सर्टिफिकेट - 140 - 80
- जर्मन - डिप्लोमा - 35 - 13
- जर्मन - एडवांस डिप्लोमा - 24 - 3
- हिंदी - एमए - 78 - 59
- हिंदी - डिप्लोमा इन ट्रांसलेशन - 78 - 24
- पंजाबी - एमए - 78 - 47
- पंजाबी - डिप्लोमा इन ट्रांसलेशन - 13 - 7
- रशियन - सर्टिफिकेट - 131 - 42
- रशियन - डिप्लोमा - 33 - 10
- रशियन - एडवांस डिप्लोमा - 20 - 5
- संस्कृत - एमए - 50 - 19
- संस्कृत - सर्टिफिकेट कोर्स इन उपनिषद् - 30 - 15
- उर्दू - एमए - 39 - 30
- उर्दू - सर्टिफिकेट कोर्स - 98 - 61
- उर्दू - डिप्लोमा - 26 - 6
- उर्दू - एडवांस डिप्लोमा - 20 - 3
- उर्दू - सर्टिफिकेट कोर्स इन पर्शियन - 33 - 26