फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सुरक्षा कारणों से पीयू का झंकार फेस्टिवल रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब में हाई अलर्ट होने से पंजाब विश्वविद्यालय में 20 से 22 मार्च को होने जा रहे झंकार फेस्टिवल को रद्द कर दिया गया है। रविवार को डीन वेलफेयर स्टूडेंट ने सूचना जारी की कि पंजाब और चंडीगढ़ में हाई अलर्ट होने और सुरक्षा कारणों से 20 से 22 मार्च को होने वाले झंकार फेस्टिवल को फिलहाल के लिए रद्द किया जा रहा है। पंजाब और चंडीगढ़ वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख अमृतपाल की गिरफ्तारी को लेकर अलर्ट पर हैं। विश्वविद्यालय के उच्च अधिकारी ने कहा कि विश्वविद्यालय में अधिकतर विद्यार्थी पंजाब से हैं। ऐसे में कोई भी कार्यक्रम करवाना सुरक्षित नहीं है। अगला नोटिस आने तक फेस्टिवल स्थगित रहेगा।
विज्ञापन

विद्यार्थियों की सुरक्षा अहम
हमारे लिए विद्यार्थियों की सुरक्षा प्रमुख है। चंडीगढ़ में अलर्ट होने के कारण फेस्टिवल कराना मुमकिन नहीं है। चंडीगढ़ पुलिस ने भी सुरक्षा देने से मना कर दिया है। हालात सुधरने का इंतजार करेंगे और सब ठीक होने पर उत्सव का आयोजन किया जाएगा। -आयुष खटकड़, पीयू स्टूडेंट काउंसिल अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें