फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीयू की एनेक्टस टीम ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाई रंगों और खुशियों वाली दिवाली

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी की एनेक्टस टीम ने इस बार दिवाली को खास तरीके से मनाया। टीम ने फेस्टिवल ऑफ लाइफ: दीया आर्ट विद स्पेशल हार्टस नाम से एक दीया पेंटिंग कार्यक्रम आयोजित किया। यह आयोजन सोशल सब्सटेंस, वर्सटाइल ग्रुप लुधियाना समेत कई संस्थाओं के सहयोग से हुआ। यह कार्यक्रम समर्थ जियो नामक केंद्र में हुआ, जहां अलग-अलग क्षमताओं वाले बच्चे और लोग रहते हैं।
विज्ञापन


एनेक्टस की सलाहकार प्रो. सीमा कपूर ने बताया कि यह कार्यक्रम दया, रचनात्मकता और समाज के साथ जुड़ाव की भावना को बढ़ावा देता है। कार्यशाला का संचालन पुनीत मदान ने किया, जो एक प्रसिद्ध कलाकार और शिक्षिका हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों को सिखाया कि कला दिल की भाषा होती है। उनके मार्गदर्शन में सभी ने रंगों से अपनी भावनाओं को खूबसूरती से व्यक्त किया। टीम ने दिव्यांग बच्चों के साथ मिलकर दीये सजाए। हर दीया केवल रोशनी का नहीं, बल्कि प्यार और अपनापन का प्रतीक बना। माहौल में संगीत, हंसी और खुशी की गूंज थी। टीम सदस्य अंजली ने बताया कि टीम ने इस अवसर पर कपड़े से बने सैनेटरी नैपकिन भी वितरित किए और देखभाल करने वाले स्टाफ के साथ पर्यावरण अनुकूल स्वच्छता पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें