फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पपेट शो में USA के कलाकारों की शानदार प्रस्तुति

Sun, 07 Feb 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ के टैगोर थिएटर में चल रहे इंटरनेशनल पपेट शो का दूसरा दिन यूएसए के कलाकारों के नाम रहा। बच्चों ने खूब मजा लिया। पाल और मैक्स का यह शो बच्चों की कहानी पर आधारित रहा।
विज्ञापन


इस शो को सात कविताओं और एक कहानियों के माध्यम से दिखाते हुए बच्चों और बड़ों का खूब मनोरंजन किया गया। सातों कविताएं बच्चों पर आधारित रहीं। वहीं कहानी नानी मां और उसकी नातिन के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें दिखाया गया कि नानी मां अपनी नातिन को शिक्षा देती है कि उसे अजनबियों से दूर रहना चाहिए।

इसके साथ ही नानी अपनी नातिन को रहन-सहन और बोलचाल में बदलाव लाने को कहती है, लेकिन इन सब बातों को न मानते हुए नातिन वही काम करती है जिसके लिए उसे मना किया जाता है। एक दिन वह अजनबी भेड़िये से बात करती है और उसे सभी तरह की जानकारी दे देती है।
विज्ञापन


कुछ समय बाद वह भेड़िया उसी के घर जाता है और नानी को कैद कर लेता है। बड़ी मुश्किल के बाद नातिन चालाक भेड़िए से अपनी नानी को बचाती है। तब जाकर उसे अपनी गलती का अहसास होता है। भविष्य में वह फै सला लेती है कि वह बड़ों का कहा मानेगी और उनके कहे मुताबिक ही चलेगी।

खचाखच भरा रहा हॉल
रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण बड़ी संख्या में दर्शक शो देखने पहुंचे। शो शाम 6:30 बजे शुरू होना था और लोग अपने बच्चों के साथ 5 बजे से ही हॉल पहुंचना शुरू हो गए थे। छह बजे से पहले ही पूरा हाल खचाखच भर चुका था। लोगों को जहां भी खड़े होने की जगह मिली वहीं खड़े हो गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें