फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबी के जाने माने लेखक, निर्देशक गुरचरन विर्क का निधन

Tue, 11 Oct 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
निर्देशक गुरचरन विर्क का निधन - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पंजाबी भाषा के जाने माने लेखक, फिल्म निर्देशक, निर्माता और गीतकार गुरचरन विर्क का 48 वर्ष की उम्र में मंगलवार को पीजीआई में देहांत हो गया।पंजाब के फरीदकोट जिले के रहने वाले गुरचरन विर्क का बुधवार को सुबह 12 बजे उनके जद्दी गांव राइआवाला में संस्कार किया जाएगा। वह पिछले 30 सालों से चंडीगढ़ में सेक्टर 37 में रह रहे थे। 
विज्ञापन


विरक पंजाबी की नेशनल अवार्ड विनिंग फिल्म ‘मढ़ी दा दीवा’ के एसोसिएट डायरेक्टर थे। उन्होंने एमए पंजाब यूनिवर्सिटी से की थी। उन्होंने 15 पंजाबी फिल्मों, 2 हिंदी फिल्मों और कई टीवी सीरियल में लेखक और गीतकार के तौर पर काम किया।

इसके अलावा उन्होंने 10 टेली फिल्मों, 4 टीवी सीरियल, 350 म्यूजिक  वीडियो और 18 विज्ञापनों का निर्देशन किया था। उन्होंने अपने करियर में 2000 से अधिक गीत लिखे।  2011 में एयरटेल के गीत ‘हर एक फ्रेंड जरूरी होता है’को भी गुरचरन ने ही शूट किया था। उनके  निधन पर साहित्यकारों, गीतकारों और फिल्म निर्देशकों ने गहरा शोक जताया है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

गुरचरण विर्क के निधन पर सुखबीर ने जताया शोक

सुखबीर बादल - फोटो : File Photo
डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने अदाकार, निर्देशक, लेखक व गीतकार गुरचरण विर्क के निधन पर शोक जताया है। उनका मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद पीजीआई में निधन हो गया।

सुखबीर ने विर्क को पंजाबी फिल्म व संगीत जगत की बहुपक्षीय शख्सीयत बताते हुए कहा कि विर्क ने नैतिकता का दामन पकड़ा। अच्छे लेखन व कलाकारी द्वारा पंजाबी भाषा का विश्व स्तर पर प्रचार व प्रसार किया। श्रोताओं व दर्शकों को सेहतमंद मनोरंजन से जोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें