फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबी यूनिवर्सिटी उच्च शिक्षा के लिए तैयार करेगी पंजाबी माध्यम की पाठ्य सामग्री: वीसी जगदीप सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। पंजाबी यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. जगदीप सिंह ने कहा कि उच्च शिक्षा यदि पंजाबी माध्यम में उपलब्ध करानी है, तो छात्रों के स्तर और विषयगत जरूरतों के अनुसार पाठ्य सामग्री तैयार करना आवश्यक है। यूनिवर्सिटी इस दिशा में पहल करेगी और विभिन्न विषयों में हो रहे शोध कार्य को दुनिया के सामने लाने की योजना भी बना रही है। वे यह बातें यूनिवर्सिटी के पंजाबी भाषा विकास विभाग की ओर से आयोजित 37वीं अंतरराष्ट्रीय पंजाबी विकास कॉन्फ्रेंस के समापन समारोह में बोल रहे थे। तीन दिन तक चली इस कॉन्फ्रेंस में विज्ञान, सोशल साइंस, कला, साहित्य, भाषा, इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस से जुड़े कुल 43 शोध पत्र पेश किए गए।
विज्ञापन

समापन सत्र में डॉ. रवेल सिंह ने कहा कि किसी भी भाषा का विकास तभी संभव है जब भाषाई कट्टरता को त्यागा जाए और समय के साथ संतुलित मार्ग अपनाया जाए। डॉ. सतीश कुमार वर्मा ने पंजाबी विरासत को वैश्विक स्तर पर पहुंचाने की आवश्यकता बताई। डॉ. गुरसेवक सिंह लंबी ने कॉन्फ्रेंस में उठाए गए मुद्दों पर रिपोर्ट तैयार करने की बात कही, जबकि डायरेक्टर जसवंत सिंह ज़फर ने आर्थिक और प्रशासनिक चुनौतियों का जिक्र किया। डॉ. अमरजीत सिंह ग्रेवाल ने एआई की मदद से नई शब्दावली बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। कॉन्फ्रेंस ने पंजाबी माध्यम में उच्च शिक्षा को मजबूत करने और भाषा के वैश्विक प्रसार की दिशा में नए कदम उठाने का मार्ग प्रशस्त किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें