फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूसेवाला के परिवार को धमकी: मैसेज में लिखा- रक्षा कर लें इतना ही काफी, जांच में नंबर पाकिस्तानी निकला

Thu, 21 Jul 2022 06:37 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

इंस्टाग्राम पर मूसेवाला के समर्थन में पोस्ट डालने वाले दोस्तों को पाकिस्तान नंबर से कॉल कर धमकी दी गई है। पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है। 
 
विज्ञापन
पिता के साथ सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के परिवार को धमकी मिल रही है। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। जांच में फोन नंबर पाकिस्तान का निकला है। सिद्धू मूसेवाला के ताया चमकौर सिंह सिद्धू ने बताया कि पिछले कई दिनों से उनके परिवार को देश-विदेश से धमकी भरे फोन आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि सिद्धू मूसेवाला के परिवार के पक्ष में एक प्रशंसक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की तो पाकिस्तान से उन्हें एक मैसेज भेजा गया कि सिद्धू के परिवार से हमदर्दी जताना बंद करें।

विज्ञापन


वे बुजुर्ग बलकौर सिंह की रक्षा कर लें इतना ही काफी है। मैसेज में कहा गया कि सिद्धू के परिवार के पक्ष में फिर से ऐसी पोस्ट डाली तो उसका अंजाम बुरा होगा। चमकौर सिंह ने बताया कि इसकी रिपोर्ट उन्होंने मानसा पुलिस को दी है। पुलिस ने अपने तौर पर इसकी जांच की तो बताया गया कि यह नंबर पाकिस्तान का है, जहां से सिद्धू के प्रशंसकों को पोस्ट डालने के बदले धमकी भरा एसएमएस मिला है। 

उन्होंने कहा कि केवल दो व्यक्तियों को मार देने से उनका पुत्र जीवित नहीं हो जाएगा, उनकी आत्मा को तब शांति मिलेगी जब पंजाब से पूरी तरह गैंगस्टर कल्चर खत्म होगा। उन्होंने कहा कि जब तक गैंगस्टर ऐसे धमकी देते रहेंगे, तब तक उन्हें शांति नहीं मिलेगी, वह चाहते हैं कि पुलिस व पंजाब सरकार प्रदेश से पूरी तरह गैंगस्टर कल्चर को खत्म करें, ताकि फिर कोई बेगुनाह गैंगस्टरों की गोलियों का शिकार न हो।
विज्ञापन


पिता पहुंचे अमृतसर, गैंगस्टरों की करेंगे पहचान
सिद्धू मूसेवाला के कत्ल मामले में अमृतसर में एनकाउंटर में मारे गए दो शार्प शूटर जगरूप सिंह रूपा और मनप्रीत मनु की शिनाख्त करने मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह गुरुवार को अमृतसर पहुंचे। पुलिस बलकौर सिंह से शिनाख्त करवाना चाहती है कि उन्होंने जिनका एनकाउंटर किया है, वह शार्प शूटर जगरूप सिंह रूपा व मनप्रीत मनु हैं। गुरुवार को दोनों गैंगस्टरों का पोस्टमार्टम हुआ।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें